एक्सप्लोरर

इंफोसिस के नए सीईओ सलिल पारेख को मिलेगी 18.6 करोड़ रुपये की सैलरी

इंफोसिस द्वारा शेयरधारकों के लिए जारी पोस्टल बैलेट के मुताबिक साल 2018 के शुरुआती तीन महीनों के लिए पारेख को 2.37 करोड़ रुपये का ‘आरंभिक परिवर्तनीय वेतन’ दिया जाएगा. यह उनके तय वेतन और अन्य लाभों से अलग होगा.

बेंगलुरु: 2 दिसंबर 2017 को सलिल पारेख इंफोसिस के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं. आज इंफोसिस की तरफ से जारी पोस्टल बैलट में बताया गया है कि सलिल पारेख को 18.6 करोड़ रुपये तक का सालाना वेतन मिलेगा. इसमें उनके वेतन का वैरिएबल (परिवर्तनीय) पे का हिस्सा भी शामिल है. यह वेतन नए वित्त साल से दिया जाएगा. इंफोसिस द्वारा शेयरधारकों के लिए जारी पोस्टल बैलेट के मुताबिक साल 2018 के शुरुआती तीन महीनों के लिए पारेख को 2.37 करोड़ रुपये का ‘आरंभिक परिवर्तनीय वेतन’ दिया जाएगा. यह उनके तय वेतन और अन्य लाभों से अलग होगा. इस पत्र को 22 जनवरी से 20 फरवरी के बीच मतदान के लिए रखा जाएगा. इसका नतीजा 24 फरवरी को घोषित किया जाएगा. इंफोसिस ने पारेख की नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है. पारेख ने दो जनवरी से अपना कार्यकाल संभाल लिया है जो पांच साल का है. ऐसे होगा वेतन का कुल ब्रेकअप
  • कंपनी का पारेख को 6.5 करोड़ रुपये (तयशुदा वेतन) और 9.75 करोड़ रुपये के वार्षिक वैरिएबल भुगतान का अधिकतम 125% (जो 12.18 करोड़ रुपये तक होगा) देने का प्रस्ताव है, लेकिन यह कुछ निश्चित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर प्रदान किया जाएगा.
  • इसके अलावा पारेख को 3.25 करोड़ रुपये के प्रतिबंधयुक्त शेयर भी दिए जाएंगे. साथ ही उन्हें कार्यप्रदर्शन के आधार पर 13 करोड़ रुपये के शेयर अनुदान के तौर पर मिलेंगे. उन्हें 9.75 करोड़ रुपये का एकबारगी शेयर अनुदान भी दिया जाएगा.
  • पारेख शेयर के रुप में दिए जाने वाले अपने पारितोषिक का लाभ पांच साल के कार्यकाल में समय-समय पर उठा सकेंगे.
विशाल सिक्का की सैलरी पर हुआ था विवाद पिछले साल अगस्त में कंपनी के सीईओ का पद छोड़ने वाले विशाल सिक्का को 2016-17 के लिए कुल 45.11 करोड़ रुपये का वेतन दिया गया. इसमें बोनस और शेयर अनुदान की राशि शामिल थी. इंफोसिस के संस्थापकों ने पिछले साल शीर्ष अधिकारियों के वेतन में अभूतपूर्व बढ़त और नौकरी छोड़कर जाने पर भारी-भरकम पैकेज देने पर चिंता व्यक्त की थी. अगस्त में सिक्का और निदेशक मंडल के चेयरमैन आर. शेषशयी के इस्तीफा देने के बाद कंपनी के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने कंपनी के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली और दिसंबर में पारेख को सीईओ और प्रबंध निदेशक पद के लिए चुना गया. पारेख कैपजेमिनी में काम कर चुके हैं. विप्रो-टीसीएस में कम मिली सैलरी इंफोसिस की प्रतिद्वंदी कंपनी विप्रो के सीईओ अब्दाली नीमचवाला को 2016-17 में 20.9 लाख डॉलर (13.2 करोड़ रुपये) का वेतन दिया गया. वहीं इसी अवधि में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन को 6.22 करोड़ रुपये वेतन प्राप्त हुआ. पारेख के कॉन्ट्रेक्ट में न्यूनतम प्रदर्शन लक्ष्य को पाने में असफल रहने की स्थिति में उन्हें कितना भुगतान किया जाएगा, इसका भी प्रावधान किया गया है. उनके एंप्लॉयर कॉन्ट्रेक्ट में नॉन-कॉन्पटीशन का प्रावधान भी है, जिसके तहत वह यहां से छोड़कर छह महीने तक किसी प्रतिद्वंदी कंपनी में नहीं जा सकते हैं. वहीं इस पोस्टल बैलेट में यू.बी. प्रवीण राव के पद को दोबारा तय कर इसे सीएफओ यानी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और पूर्णकालिक निदेशक करने की भी अनुमति मांगी गई है. इंफोसिस भारत के आईटी सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक  है. इसे आईआईटी में पढ़े एन नारायणमूर्ति ने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर खड़ा किया था. इंफोसिस का हेडक्वार्टर कर्नाटक के बंग्लुरू में स्थित हैं. इंफोसिस के नए CEO बने सलिल पारेख, MD का पद भी संभालेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget