एक्सप्लोरर

Microsoft Server Outage: इंडिगो की 192 फ्लाइट कैंसिल, लिस्ट और रिफंड सहित दोबारा बुकिंग पर एयरलाइन का अपडेट जानें

Microsoft Server Outage: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने से दुनियाभर में कई देशों में अफरातफरी मची. एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल हुईं या डिले चल रही हैं और चेक-इन, बैगेज काउंटर्स पर पैसेंजर्स की भीड़ है.

Microsoft Server Impact Indigo Flights: ग्लोबल कंप्यूटर आउटेज या माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने का बड़ा असर हवाई उड़ान सेवाओं पर भी आया है. भारत में कई हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाओं से लेकर एयरपोर्ट ऑपरेशंस पर असर पड़ा है. आज इस टेक्निकल दिक्कत के चलते इंडिगो की फ्लाइट्स बड़ी संख्या में कैंसिल की गईं और कंपनी अब तक 192 फ्लाइट्स को रद्द करने की आधिकारिक जानकारी दे चुकी है. 

इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी जानकारी

इंडिगो ने फिलहाल कहा है कि जिनकी फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं उनका रिफंड क्लेम करना या रीबुकिंग करने का ऑप्शन अभी अस्थाई रूप से उपलब्ध नहीं हैं. एयरलाइन ने कहा कि उड़ानों को 'विश्वव्यापी यात्रा प्रणाली में रुकावट के व्यापक प्रभाव' के कारण कैंसिल कर दिया गया है'... ये हमारे नियंत्रण से बाहर है. इंडिगो ने इस पोस्ट में उस लिस्ट का लिंक भी शेयर किया है जिस पर अब तक कैंसिल की जा चुकी 192 फ्लाइट की सूची है. एक दूसरे एक्स पोस्ट अपडेट में इंडिगो ने लिखा है कि  "Microsoft Azure के साथ नेटवर्क-वाइड समस्या" के चलते एयरपोर्ट पर फ्लाइट देरी से चल रही हैं. 


Microsoft Server Outage: इंडिगो की 192 फ्लाइट कैंसिल, लिस्ट और रिफंड सहित दोबारा बुकिंग पर एयरलाइन का अपडेट जानें

इंडिगो ने ये भी जानकारी दी कि चेक-इन की प्रक्रिया धीमी और लाइनें लंबी हो सकती हैं. कंपनी की डिजिटल टीम माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर समस्या सुलझाने की कोशिश कर रही है. किसी भी मदद के लिए इनकी ऑन-ग्रांउंड टीम के साथ संपर्क करें....

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को ये दिक्कतें आईं

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी सेवाओं पर इस सर्वर डाउन का असर दिखा. हवाई यात्रियों ने चेक-इन और बैगेज काउंटर्स पर लंबे इंतजार करने के साथ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सूचना देने वाले डिस्प्ले बोर्ड्स के काम ना करने की शिकायतें कीं.


Microsoft Server Outage: इंडिगो की 192 फ्लाइट कैंसिल, लिस्ट और रिफंड सहित दोबारा बुकिंग पर एयरलाइन का अपडेट जानें

स्पाइसजेट और अकासा एयर के फ्लाइट ऑपरेशन पर भी पड़ा असर

जैसे ही माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में टेक्निकल ग्लिच आया तुरंत सारी दुनिया से इंटरनेट सेवाओं के ठप होने की खबरें आने लगीं. भारत की बजट कैरियर स्पाइसजेट और अकासा एयर ने अपनी कुछ ऑनलाइन सेवाओं के अस्थाई रूप से ठप होने की सूचना दी. अकासा एयर ने X पर लिखा- सर्विस प्रोवाइडर के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर समस्या की वजह से हमारी ऑनलाइन बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग मैनेजमेंट सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. लिहाजा हम एयरपोर्ट पर मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रोसेस कर रहे हैं तो जिन यात्रियों के तत्काल के यात्रा प्लान हैं वो समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंचकर चेक-इन प्रक्रिया पूरी करें.


Microsoft Server Outage: इंडिगो की 192 फ्लाइट कैंसिल, लिस्ट और रिफंड सहित दोबारा बुकिंग पर एयरलाइन का अपडेट जानें

पहली बार दिखा ऐसा नजारा

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन का ऐसा असर हुए कि कई एयरपोर्ट पर यात्रियों को हाथ से लिखे बोर्डिंग पास देने पड़े क्योंकि प्रिंट निकालना संभव नहीं हो पा रहा था. सोशल मीडिया पर इस तकनीकी समस्या को लेकर लाखों लोग कमेंट और मीम वगैरह शेयर कर रहे हैं. पूरी दुनिया में विंडोज बेस्ड सर्विसेज के ठप होने से इंटरनेट सेवाओं पर असर पड़ा और अमेरिका, लंदन समेत तमाम देशों से उड़ान सेवाओं में बाधा आई.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget