एक्सप्लोरर

Indian Market Valuation: घरेलू बाजार में गिरावट का असर, करीब एक साल में सबसे कम हुआ ग्लोबल एमकैप में हिस्सा

Indian Equity Market: यह साल अब तक भारतीय बाजार के लिए ठीक नहीं रहा है. दोनों प्रमुख सूचकांकों में ज्यादातर सेशंस में गिरावट आई है, जिसका असर बाजार की टोटल वैल्यू पर हो रहा है.

Indian Equity Market: भारतीय शेयर बाजारों (Indian Equity Market) के लिए यह साल अब तक ठीक साबित नहीं हुआ है. सबसे पहले तो जनवरी में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) ने बाजार पर असर डाला, जिसके चलते अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में भारी गिरावट आई. अब फेड रिजर्व के इशारे ने बाजार का और नुकसान कर दिया है. इसके चलते ग्लोबल एमकैप में भारतीय इक्विटी मार्केट (Indian Stock Market) की हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है.

अभी इतना है ग्लोबल एमकैप में हिस्सा

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के एक ताजा आकलन के अनुसार, फरवरी महीने के दौरान भारतीय बाजार की वैल्यू ग्लोबल मार्केट कैप के 3 फीसदी के बराबर थी. यह भले ही 2.5 फीसदी के ऐतिहासिक औसत से बेहतर हो, लेकिन इसके साथ-साथ यह वैश्विक बाजारों की कुल वैल्यू में भारतीय बाजार की अप्रैल 2022 के बाद की सबसे कम हिस्सेदारी है. इसका मतलब हुआ कि ग्लोबल एमकैप की तुलना में भारतीय बाजार की वैल्यू अभी करीब 01 साल में सबसे कम है.

पिछले महीने आगे निकला ब्रिटेन

पिछले महीने ही भारतीय शेयर बाजार वैल्यू के हिसाब से फिसलकर ब्रिटेन से पीछे हो गया था. एक तरफ भारतीय शेयर बाजार की वैल्यू कम हुई है. वहीं दूसरी ओर पाउंड में कमजोरी के चलते लंदन के बड़े एक्सपोर्टर्स को मदद मिली है, जिससे ब्रिटिश शेयर बाजार (UK Equity Market) का हाल सुधरा है. इनके चलते ब्रिटिश शेयर बाजार (UK Share Market) ने भारतीय इक्विटी मार्केट (Indian Stock Market) को फरवरी में पीछे छोड़ दियाऔर दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार बन गया. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट (Bloomeberg Report) में बताया गया था कि ब्रिटेन ने इक्विटी मार्केट के लिहाज से भारत को नौ महीने बाद पीछे छोड़ा है.

इतनी कम हुई भारतीय बाजार की वैल्यू

मोतीलाल ओसवाल के आकलन के अनुसार, पिछले एक साल के दौरान देखें तो भारतीय बाजार ने दुनिया भर के बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले 12 महीने के दौरान जहां वैश्विक बाजारों के बाजार पूंजीकरण में 10.5 फीसदी की गिरावट आई, वहीं भारतीय बाजार की वैल्यू इस दौरान 6.4 फीसदी ही कम हुई. हालांकि इस साल अलग तस्वीर दिख रही है. पहले जनवरी में भारतीय बाजार करीब 2.5 फीसदी गिरा. इसके बाद फरवरी में भी 2 फीसदी की गिरावट आई. मार्च में भी बाजार कमोबेश नुकसान में ही है. इस तरह देखें तो 2023 में अब तक भारतीय बाजार की वैल्यू करीब 05 फीसदी कम हुई है.

ये भी पढ़ें: भारी पड़ रहा जल्दी पैसे कमाने का लोभ, कई लोगों को शिकार बना चुका है सोनू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget