एक्सप्लोरर

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सात हफ्ते से बढ़त जारी, 8.31 अरब डॉलर के उछाल के साथ पहुंचा 686 अरब डॉलर के पार

India Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले लगातार सात हफ्तों से बढ़ता जा रहा है. 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 8.31 बिलियन डॉलर बढ़कर 686.145 बिलियन डॉलर हो गया है.

India Forex Reserve: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 बिलियन डॉलर बढ़कर 686.145 बिलियन डॉलर हो गया है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सात हफ्ते से बढ़ रहा है. इससे पहले, 11 अप्रैल को समाप्त पिछले सप्ताह में यह 1.567 बिलियन डॉलर बढ़कर 677.835 बिलियन डॉलर हो गया था. 

सितंबर में ऑल-टाइम हाई पर फॉरेक्स रिजर्व 

सितंबर 2024 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था. 18 अप्रैल को समाप्त हफ्ते के लिए जारी किए गए आंकड़ों से संकेत मिलता है कि विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाने वाले विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.516 बिलियन डॉलर बढ़कर 578.495 बिलियन डॉलर हो गई हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है.

देश का सोने का भंडार भी बढ़ा

रिजर्व बैंक ने बताया कि इस दौरान गोल्ड रिजर्व में 4.575 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जो 84.572 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. रिजर्व बैंक के मुताबिक, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 212 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.568 बिलियन डॉलर हो गया है. RBI के आंकड़ों से पता चला है कि आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति में 7 मिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई, जो समीक्षाधीन सप्ताह में 4.51 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. 

क्यों जरूरी है विदेशी मुद्रा भंडार?

देश का विदेशी मुद्रा भंडार आर्थिक स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बनाए रखने में मदद करता है. इसका उपयोग आयात किए गए सामानों के भुगतान के लिए, विदेशी ऋण चुकाने के लिए और वैश्विक आर्थिक संकट के समय में रुपये को संभालने के लिए किया जाता है. रिजर्व में अधिक मुद्रा होने से यह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में देश की स्थिति को मजबूत बनाता है. 

ये भी पढ़ें:

एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, क्यों केंद्रीय बैंक गोल्ड पर लगा रहे हैं दांव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget