एक्सप्लोरर

Indian Rupee: भारतीय करेंसी की बढ़ी साख, भारत ने पहली बार UAE को रुपये में किया पेमेंट, क्या खरीदा-जानें

Indian Rupee Trade: भारत ने पहली बार संयुक्त अरब अमीरात से किसी कारोबारी सौदे के लिए अपनी करेंसी यानी भारतीय रुपये में पेमेंट किया है. रुपये की साख बढ़ाने के लिए ये खबर अच्छी है.

Indian Rupee Trade: भारत की करेंसी रुपये की साख बढ़ रही है और इस दिशा में एक महत्वपूर्ण खबर आई है. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच पहली बार द्विपक्षीय कारोबार में लोकल करेंसी का इस्तेमाल हुआ है. केंद्र सरकार ने इसी हफ्ते जानकारी दी है कि देश की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने यूएई से लाखों बैरल कच्चा तेल खरीदने के लिए भारतीय रुपये में पेमेंट किया है. इस खाड़ी देश से तेल खरीदने के लिए पहली बार भारतीय करेंसी को इस्तेमाल किया गया है.

IOC ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी को रुपये में किया पेमेंट

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) से तेल खरीदने के लिए जो पेमेंट किया है, वो रुपये में किया गया है. इसकी जानकारी यूएई में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी करके दी है. भारत और यूएई के बीच लोकल करेंसी सैटलमेंट (LCS) के तहत भारत और यूएई के बीच ये सौदा हुआ है. 

तेल सौदे में भारतीय करेंसी और यूएई दिरहम दोनों का इस्तेमाल 

इस सौदे के तहत 1 लाख बैरल कच्चे तेल की बिक्री शामिल है. इस सौदे के लेनदेन के लिए भारतीय करेंसी और यूएई दिरहम दोनों का इस्तेमाल किया गया है. भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच गहरा कारोबारी रिश्ता है और यूएई भारत के एनर्जी कारोबार के लिए बड़ा पार्टनर है. दोनों देशो के बीच ऑयल एंड गैस के कारोबार को लेकर लंबे समय से अच्छे रिश्ते हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा के दौरान बनी थी सहमति

जुलाई में भारत ने यूएई के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था जिसके तहत दोनों देश इस बात पर सहमत हुए थे कि भारत डॉलर की बजाए अपनी करेंसी रुपये में यूएई को पेमेंट कर सकता है. इसके जरिए भारत का दो मोर्चों पर बढ़त हासिल करने का लक्ष्य था, एक तो डॉलर के प्रभुत्व को भारत में कम करना जिससे देश की अपनी करेंसी रुपये में कारोबार बढ़ाया जा सके. दूसरा डॉलर को कन्वर्ट करने में जो खर्च होता था उसे घटाकर किसी भी सौदे की लागत को कम करने का लक्ष्य था. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने क्रॉस बॉर्डर मनी ट्रांसफर के लिए रियल टाइम पेमेंट लिंक को आसान बनाने की दिशा में करार हुए. दोनों देशों के बीच साल 2022-23 में कुल 84.5 अरब डॉलर का ट्रेड हुआ था. ध्यान रहे कि भारत की अन्य देशों के साथ भी लोकल करेंसी में ट्रेड करने की कोशिशें जारी हैं जिससे देश का एक्सपोर्ट भी बढ़ाया जा सके और देश की करेंसी का रुतबा भी बढ़ सके.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोने के दाम में गिरावट, चांदी की बढ़ी चमक- चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?
Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?
UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
UPI पर चार्ज लागू नहीं, लेकिन वसूली शुरू, वेंडरों से मांगा जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज- सर्वे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
'ट्रंप के बाद अब PM मोदी की बारी', अमेरिकी चुनाव नतीजों पर प्रशांत भूषण का निशाना
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget