एक्सप्लोरर

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक को 10272 करोड़ रुपये का लाभ, एनपीए में भी आई गिरावट

ICICI Bank Results: निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10272 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है. साथ ही बैंक का एनपीए भी घटा है.

ICICI Bank Results: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Third Quarter Results) के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए. निजी क्षेत्र के बैंक का शुद्ध लाभ (Net Profit) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 23.5 फीसदी उछलकर 10272 करोड़ रुपये रहा है. प्राइवेट सेक्टर के बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) भी 13.4 फीसदी बढ़कर 18678 करोड़ रुपये हो गई है. एक साल पहले की सामान अवधि में यह आंकड़ा 16465 करोड़ रुपये रहा था. 

तीसरी तिमाही में बैंक का एनपीए भी घटा 

देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई ने बताया कि दिसंबर, 2023 में समाप्त हुई तिमाही में उसका लाभ 10272 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले की सामान अवधि में यह आंकड़ा 8312 करोड़ रुपये रहा था. इसके अलावा बैंक का कुल एनपीए (NPA) भी तीसरी तिमाही में घटकर 2.30 फीसदी पर आ गया. सितंबर तिमाही में बैंक का एनपीए 2.48 फीसदी था. साथ ही शुद्ध एनपीए भी तीसरी तिमाही में 0.44 फीसदी रहा, जो कि दूसरी तिमाही में 0.43 फीसदी रहा था. एक साल पहले की तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए 0.55 पर था.    

दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहा प्रदर्शन 

आईसीआईसीआई ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. विशेषज्ञों का अनुमान था कि बैंक को दिसंबर तिमाही में 10025 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ होगा. बैंक ने इस तिमाही में जबरदस्त लोन वृद्धि हासिल की है. हालांकि, बैंक का शुद्ध ब्याज लाभ (NIM) लगातार चौथी तिमाही में घटा है. बैंक का शुद्ध ब्याज लाभ 4.43 फीसदी रहा है. यह पिछली तिमाही में 4.53 फीसदी और पिछले वित्त वर्ष की सामान तिमाही में 4.65 फीसदी रहा था.   

लोन और डिपॉजिट्स में भी उछाल 

भारतीय बैंक पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ती मांग के चलते दोहरे अंकों में लोन ग्रोथ को हासिल कर रहा है. मगर डिपॉजिट की बढ़ती लागत के चलते उसका लाभ कम हुआ है. आईसीआईसीआई बैंक के कुल लोन सालाना आधार पर 18.8 फीसदी बढ़ गए हैं साथ ही डिपॉजिट्स में भी 18.7 फीसदी का इजाफा हुआ है. बैंक की शुद्ध ब्याज आय 13.4 फीसदी बढ़कर 186.78 अरब रुपये हो गई है. साथ ही बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है. रिजल्ट घोषित होने से पहले शनिवार को बैंक के शायर 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए. इस हफ्ते की शुरुआत में देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी ने भी अपने तिमाही नतीजे घोषित किए थे. उसका लाभ लगातार दूसरी तिमाही में कमजोर रहा था. 

ये भी पढ़ें 

Ration Card: पूरे भारत में चल रहा एक ही राशन कार्ड, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश योजना के दायरे में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget