एक्सप्लोरर

भारत में बनने वाले iPhone पर कितना रहेगा टैरिफ का असर? CEO टिम कुक ने किया खुलासा

Donald Trump New Tariff: एप्पल ने भले ही साल 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कंपनी के सीईओ टिम कुक को अब टैरिफ के बढ़ते दबाव की चिंता सता रही है.

Donald Trump New Tariff: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने नतीजे का ऐलान कर दिया है. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 94.04 बिलियन डॉलर (लगभग 8.21 लाख करोड़ रुपये) दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10 परसेंट ज्यादा है. जबकि, वॉल स्ट्रीट ने लगभग 89 बिलियन डॉलर (लगभग 7.77 लाख करोड़ रुपये) के रेवेन्यू का अनुमान लगाया था. 

अमेरिका की ट्रेड पॉलिसीज का दबाव

साल 2021 के बाद पहली बार कंपनी के ग्रोथ में इस कदर उछाल आया है, जो इसकी मजबूती से वापसी की ओर इशारा करती है. हालांकि, इस बीच एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत सहित दुनियाभर में तैयार किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर अमेरिका के लगाए गए टैरिफ के बढ़ते दबाव का जिक्र किया.

कंपनी के तिमाही नतीजे का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhone भारत में बनाए जाते हैं. ऐसे में एप्पल भी अमेरिका की ट्रेड पॉलिसीज की नई लहर से पैदा हुए फाइनेंशियल प्रेशर से अछूता नहीं है. 

कंपनी को है टैरिफ के बढ़ते बोझ की फिक्र

कंपनी के सीईओ ने कहा, ''iPhone के लिए उसके सबसे तेजी से उभरते बाजारों में भारत भी शामिल हैं. एप्पल के भी ज्यादातर प्रोडक्ट धारा 232 के तहत जांच के दायरे में आते हैं. साथ ही अकेले चौथी तिमाही में ही 1.1 अरब डॉलर टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है. भले ही एप्पल ने अपने आईफोन प्रोडक्शन का एक बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन टैरिफ का बोझ अभी भी बना हुआ है, खासकर चीन को निशाना बनाते हुए लगाया गया IEEPA (इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट) टैरिफ की वजह से.''

बता दें कि IEEPA 1977 में बना एक कानून है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर प्रतिबंध या संपत्ति जब्त करने के लिए होता है, लेकिन ट्रंप ने इसका उपयोग टैरिफ लगाने के लिए किया.

कुक को ट्रंप ने दी थी धमकी

कुक ने कहा, "अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन अब भारत में ही बनते हैं. अमेरिका में बिकने वाले मैक, आईपैड और वॉच मुख्य रूप से वियतनाम में बनते हैं. इसके अलावा, दूसरे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भेजे जाने वाले प्रोडक्ट्स अभी भी बड़े पैमाने पर चीन से ही आते हैं." इधर, ट्रंप भारत में एप्पल के कारखाने लगाए जाने के सख्त खिलाफ हैं.

उन्होंने कंपनी के सीईओ से कहा था कि भारत सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से हैं इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि एप्पल के प्रोडक्ट्स भारत में बनाए जाए. उन्होंने कुक को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के जरिए चेतावनी देते हुए कहा भी था कि अगर आईफोन का निर्माण अमेरिका से बाहर किया जाता है, तो कंपनी को कम से कम 25 परसेंट टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा.

एप्पल का भारत में बढ़ रहा दायरा

इसके बावजूद भी देश की नीति, लागत और टैलेंट के चलते भारत आईफोन प्रोडक्शन का हब बनता जा रहा है. कंपनी को भारत में सरकार की मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं लुभा रही हैं और चीन के मुकाबले भारत में इम्पोर्ट टैक्स और लेबर कॉस्ट सरकार की मदद से भी कम हैं इसलिए कंपनी सरकार की मदद से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से डेवलप कर रही है. 

अमेरिका में भी निवेश का प्लान


इन चुनौतियों के बावजूद कुक ने अगले चार सालों में अमेरिका में 500 अरब डॉलर के बड़े निवेश की भी घोषणा की. उन्होंने अपने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग फंड को दोगुना करने से लेकर टेक्सास में एक नई एआई सर्वर फैक्ट्री लगाने का भी ऐलान किया है. 

ये भी पढ़ें: 

क्यों टैरिफ की मार से बच गई इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री? लैपटॉप से लेकर स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट पर नहीं लगेगा टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget