एक्सप्लोरर

सावधान! गृह मंत्रालय ने की नए ठगों की पहचान, पहले बनाते हैं दोस्त फिर कर देते हैं अकाउंट खाली

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस तरह का स्कैम दक्षिण-पूर्व एशिया के संगठित अपराधी गिरोहों के जरिए की जा रही हैं. खासतौर से कंबोडिया, लाओस और म्यांमार जैसे देशों में ये गिरोह सक्रिय हैं.

डिजिटल युग में अपराध भी डिजिटल तरीके से ही हो रहे हैं. आजकल ठग आपके पास आकर आपको नहीं ठगते, बल्कि आपसे कई सौ किलोमीटर दूर बैठकर ही आपको चूना लगा देते हैं. आपने क्रेडिट कार्ड स्कैम, एटीएम स्कैम, डिजिटल अरेस्ट और वीडियो कॉल स्कैम के बारे में तो सुना होगा, लेकिन आप इस स्कैम के बारे में नहीं जानते होंगे, जिसके बारे में हाल ही में गृह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है.

क्या है पिग बुचरिंग स्कैम

हम जिस नए स्कैम की बात कर रहे हैं उसे "पिग बुचरिंग स्कैम" (Pig Butchering Scam) कहा जाता है. इस खतरनाक स्कैम में आमतौर पर ठग, बेरोजगार युवाओं, गृहणियों और छात्र छात्राओं को अपना निशाना बनाते हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे यह स्कैम लोगों की मेहनत की कमाई पल भर में उड़ा ले जाते हैं. चलिए, अब आपको बताते हैं कि आखिर यह स्कैम काम कैसे करता है और यह लोगों को अपना शिकार कैसे बनाता है.

कैसे काम करता है ये स्कैम

"पिग बुचरिंग स्कैम" यानी सूअर को काटने का घोटाला. आसान भाषा में समझाएं तो इस स्कैम के तहत ठग पहले अपने शिकार को लालच देकर, उसे मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीतते हैं और फिर उसका अकाउंट खाली कर देते हैं. यानी जैसे सुअर पालने वाले पहले सूअरों को खिला पिला कर मोटा करते हैं और फिर उन्हें काट देते हैं. Pig Butchering Scam का नाम भी यहीं से लिया गया है.

कोई आपके साथ ये स्कैम कर रहा कैसे पहचानें?

Pig Butchering Scam स्कैम की पहचान आप इन बातों पर ध्यान देकर आसानी से कर सकते हैं. अगर कभी आपको किसी सोशल मीडिया साइट, डेटिंग साइट या किसी और प्लेटफॉर्म पर अचानक से कोई दोस्ती या रोमांस का प्रस्ताव दे तो सावधान हो जाइए. इसके अलावा अगर कोई अनजान शख्स आपके पास कॉल या ऑनलाइन माध्यम से कोई आकर्षक निवेश योजना लेकर आए तब भी आपको सावधान रहने की जरूरत है.

वहीं, कुछ स्कैमर भोले भाले लड़कियों, लड़कों को पहले ऑनलाइन अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं, उनका विश्वास जीतते हैं, उनको पैसे देकर थोड़ी बहुत मदद करते है या गिफ्ट्स भेजते हैं और फिर मौका पाकर आपके बैंक खाते की पूरी जानकारी लेकर आपके सारे पैसे उड़ा देते हैं. सरकार की तरफ से निर्देश है कि अगर आप इस तरह के किसी भी फ्रॉड का शिकार हुए हैं या संभावना है कि हो सकते हैं तो तुरंत साइबर सेल में इसकी शिकायत करें.

कहां के अपराधी कर रहे हैं ये अपराध

इंटरनेट पर मौजूद कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस तरह का स्कैम दक्षिण-पूर्व एशिया के संगठित अपराधी गिरोहों द्वारा संचालित हो रही हैं. खासतौर से कंबोडिया, लाओस और म्यांमार जैसे देशों में ये गिरोह सक्रिय हैं और यहीं से भारत और अन्य देशों के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ये ठग अच्छे वेतन वाली नौकरियों का झांसा देकर भी लोगों से ठगी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Kaynes Technology Stock: गिरते बाजार में भी प्रॉफिट देगा ये शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दिया इतना बड़ा टार्गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget