एक्सप्लोरर

How to Get home Loan Easily: होम लोन का आवेदन नहीं होगा रिजेक्ट, बस इन बातों का रखें ध्यान

होम लोन का आवेदन करते वक्त बेहद सावधानी बरतनी चाहिए. कई बार छोटे छोटे कारणों से बैंक होम लोन देने से मना कर देते हैं.

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो. अगर आपके पास घर खरीदने के लिए पूरे पैसे नहीं हैं तो होम लोन के सहारे आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं. बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां आपको लंबी अवधि का कर्ज दे सकती हैं. इसके बदले में मासिक क़िस्त के रूप में एक निश्चित रकम बैंक या NBFC को एक निश्चित अवधि (10, 20 या 30 साल) तक चुकाते हैं, जिसमें आप कर्ज की मूल रकम और ब्याज को लौटा देते हैं. यही होम लोन है.

होम लोन का आवेदन करते वक्त बेहद सावधानी बरतनी चाहिए.  कई कारणों से बैंक होम लोन देने से मना कर देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आसानी से होम लोन ले सकते हैं.

लोन ऑफर की जानकारी रखें 

  • बैंकों की तरफ से समय-समय पर मिलने वाले लोन ऑफर्स के बारे में पूरी जानकारी रखें.
  • जल्दबाजी में लोन न लें, कई बैकों की लोन स्कीमों के बारे में पहले पता करें और उनमें आपस में तुलना करें. फिर आवेदन करें.

सिबिल स्कोर का रखें ध्यान 

  • सिबिल स्कोर से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री का पता चलता है. आपको लोन दिलाने में इसकी अहम भूमिका होती है. 
  • इसके जरिए बैंक ये देखते हैं कि आपने पहले लोन लिया है या क्रेडिट कार्ड आदि का किस तरह इस्तेमाल किया है.
  • क्रेडिट स्कोर रीपेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट इस्तेमाल का अनुपात, मौजूदा लोन और बिलों के समय पर पेमेंट से पता चलता है.
  • क्रेडिट स्कोर 300-900 की रेंज में होता है. 750 या उससे ज्यादा के स्कोर को अच्छा माना जाता है.
  • इसलिए जरूरी है कि आप अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाएं. इसके लिए लोन या कोई अन्य ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बकाया तय समय से पहले चुकाने की आदत डालें. 
  • क्रेडिट स्कोर नियमित रूप से को चेक करें ताकि आप इसमें समय रहते सुधार कर सकें. 
  • अगर आपके कर्ज लौटाने का रिकॉर्ड बढ़िया है तो समझ लें कि आपका सिबिल स्कोर भी उतना ही अच्छा होगा.
  • एक समय पर एक से ज्यादा लोन ना लें क्योंकि इसका असर आपके क्रेडिट पर देखने को मिलता है.

संयुक्त होम लोन के लिए की सकते है अप्लाई

  • अगर होम लोन नहीं मिल रहा है तो ज्वाइंट होम लोन अच्छा ऑप्शन है.
  • ज्वाइंट होम लोन लेने से कर्ज देने वाली संस्‍थान का जोखिम कम हो जाता है।
  • अपनी पहचाने के किसी ऐसे शख्स को को-एप्लीकेंट बनाएं जिसकी स्‍थायी इनकम हो और अच्‍छा क्रेडिट स्‍कोर हो।
  • को-एप्‍लीकेंट को जोड़ने से लोन मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.
  • ज्वॉइंट होम लोन लेने पर दोनों आवेदक इमकम टैक्स कटौती का फायदा ले सकेंगे.

कम रकम के लिए करें अप्लाई

  • होम लेना चाहते हैं तो लोन-टू-वैल्‍यू (एलटीवी) रेशियो कम रखें. यानि घर खरीदने के लिए आपको अपना कॉन्ट्रिब्‍यूशन ज्‍यादा होगा.
  • इससे बैंक का जोखिम कम होता है और लोन मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.
  • कम एलटीवी रेशियो की वजह से कम ईएमआई से लोन की अफोर्डेबलिटी बढ़ती है.

किस बैंक में अप्लाई करें

  • जिस बैंक में आपका खाता या एफडी हो उस बैंक में लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए.
  • ऐसा करने से लोन लेने के चांस बढ़ जाते हैं.

फिक्स ऑब्लिगेशन टू इनकम रेश्यो का रखें ध्यान

  • फिक्स ऑब्लिगेशन टू इनकम रेश्यो (FOIR) से पता चलता है कि आप हर महीने लोन की कितने रुपए तक की किस्त दे सकते हैं।
  • बैंक लोन देते वक्त FOIR जरूर देखते हैं.
  • इससे पता चलता है कि आपकी पहले से जा रही ईएमआई, घर का कि‍राया, बीमा पॉलि‍सी और अन्‍य भुगतान मौजूदा आय का कि‍तना फीसदी है।
  • बैंक को अगर आपके ये सभी खर्च आपकी सैलरी के 50% तक लगते हैं तो होम लोन का आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Gold Silver Price: एक हफ्ते में सोना के भाव 410 रुपये बढ़े, चांदी भी हुई महंगी, जानें लेटेस्ट रेट

FD कराने का है आपका प्लान, तो जानें कहां निवेश करना रहेगा ज्यादा फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget