एक्सप्लोरर

एक जुलाई से एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का विलय लागू, 13 जुलाई को शेयर मार्केट से हट जायेंगे HDFC के शेयर्स

HDFC Bank-HDFC Merger Update: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी बड़ी कंपनी बन जाएगी.

HDFC Bank-HDFC Merger: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का विलय (HDFC Bank-HDFC Merger) एक जुलाई 2023 से लागू हो जाएगा. एचडीएफसी समूह के चेयरमैन दीपक पारिख ने ये ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी (HDFC) के शेयर स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchange) से हट जायेंगे और 14 जुलाई से एचडीएफसी के शेयर्स में ट्रेडिंग बंद हो जाएगी.  

30 जून को एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी दोनों ही के बोर्ड की आखिरी बैठक होगी. वहीं एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय से पहले हाउसिंग फाइनैंस कंपनी के बोर्ड की ये आखिरी बैठक होगी. दीपक पारिख ने कहा कि 30 जून को मार्केट बंद होने के बाद दोनों वित्तीय संस्थानों के बोर्ड की बैठक होगी जिसमें विलय पर मुहर लगाई जाएगी. एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा कि एचडीएफसी के शेयर्स की डिस्लिटिंग 13 जुलाई से लागू माना जाएगा. विलय के लागू होने के बाद नियमों के मुताबिक एचडीएफसी के शेयरधारकों को हर 25 शेयर्स के एवज में 42 शेयर्स एचडीएफसी बैंक के मिलेंगे.

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद नई कंपनी मार्केट कैपिटलाईजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी कंपनी बन जाएगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,83,950 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ पहले स्थान पर है. 27 जून को एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के मार्केट कैप को जोड़ दें तो टीसीएस को पीछे छोड़ 14,45,958 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर आ जाएगा. 

विलय के औपचारिक ऐलान के बाद स्टॉक एक्सचेंजों पर एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली है.  एचडीएफसी बैंक का स्टॉक 1.76 फीसदी के उछाल के साथ 1663 रुपये पर कारोबार कर रहा है. जबकि एचडीएफसी 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 2771 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

विलय के बाद एचडीएफसी बैंक दूसरी निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक से दोगुनी बड़ी बैंक मार्केट कैपिटलाईजेशन के लिहाज से बन जाएगी.  आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,52,555 करोड़ रुपये है. तो सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई से तीन गुना बड़ी बैंक होगी. एसबीआई का मार्केट कैप 5.03 लाख करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें 

Tomato Price Hike: टमाटर के बढ़ते दाम से सब परेशान, शतक लगाने के बाद इन शहरों में पहुंचा 100 रुपये के पार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget