एक्सप्लोरर

Harsha Engineers IPO: आज से खुलेगा हर्षा इंजीनियर्स का आईपीओ, लॉन्ग टर्म में निवेश का मिल सकता है अच्छा प्रॉफिट

Latest IPO: हर्षा इंजीनियर्स बाजार में 755 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई है.आईपीओ का प्राइस बैंड 314 रुपये से 330 रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा गया है. एक लॉट 45 शेयर का है. आईपीओ 16 सितंबर को बंद होगा.

Harsha Engineers IPO Subscription Open Today: फेस्टिव सीजन से पहले आईपीओ का सीजन शुरू हो चुका है. तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ के बाद एक और पुरानी और अच्छी कंपनी का आईपीओ बाजार में दस्तक देने वाला है. जी हां, हम बात कर रहे हैं हर्ष इंजीनियर्स के आईपीओ की. आज से इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुलने जा रहा है. कंपनी 755 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई है. आईपीओ का प्राइस बैंड 314 रुपये से 330 रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा गया है. एक लॉट 45 शेयर का है. आईपीओ 16 सितंबर को बंद होगा. आईपीओ से प्राप्त होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी ऋण भुगतान, मशीनरी की खरीद के लिए कार्यशील पूंजी और मौजूदा उत्पादन सुविधाओं के बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए करेगी.

किसके लिए रखा गया है कितना हिस्सा

अगर इस इश्यू की बात करें तो इसका 50 फीसदी हिस्सा क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स यानी क्यूआईपी के लिए रिजर्व रखा गया है. इश्यू का 35 पर्सेंट रिटेल इनवेस्टर्स के लिए है, जबकि बाकी 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है. कंपनी अपने शेयर को एनएसई और बीएसई दोनों ही जगह लिस्ट करेगी.

क्या है कंपनी का प्रोफाइल

अब बात अगर इस कंपनी के प्रोफाइल की करें तो हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड की स्था पना राजेंद्र शाह और हरीश रंगवाला ने 1986 में की थी. कंपनी के गुजरात में तीन और चीन और रोमानिया में एक-एक प्लांट हैं. प्रमोटर्स के पास कंपनी की 99.7 फीसदी हिस्सेदारी है. यह कंपनी एविएशन और एयरोस्पेस, रेलवे, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, एग्रीकल्चर और अन्य इंडस्ट्री के लिए कई तरह के इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. ये कंस्ट्रक्शन माइनिंग के सेक्टर में भी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है.

आईपीओ में पैसा लगाएं या नहीं?

अब बड़ा सवाल ये है जो लोग जानना चाहते हैं वो ये कि क्या इस आईपीओ में हम पैसा लगाएं. आपको बता दें कि कंपनी का प्रोफाइल और काम अच्छा है. पिछले कुछ साल में बेशक फंड की कमी हुई है लेकिन बिजनेस मजबूत है. एक्सपर्ट की मानें तो भारतीय बेयरिंग केज बाजार में कंपनी की उपस्थिति शानदार है. लॉन्ग टर्म के लिहाज से चलें तो इसमें निवेश किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

Tata Group Stock: टाइटन के शेयर ने 10 साल में 11 गुना दिया शानदार रिटर्न, 1 लाख के बना दिए 11 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget