एक्सप्लोरर

Har Ghar Tiranga: 10 दिनों में बिके 1 करोड़ से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज, आप भी घर बैठे ऐसे मंगाएं तिरंगा

Har Ghar Tiranga: इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराएं और आजादी की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाएं. इंडिया पोस्ट आपके घर तक तिरंगा पहुंचाएगा- जानें क्या है तरीका.

Har Ghar Tiranga: भारतीय डाक विभाग ने देश भर में फैले अपने 1.5 लाख डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के जरिए 10 दिनों में एक करोड़ से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. इंडिया पोस्ट ने कहा है कि आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर वहां से पैसे देकर या ऑनलाइन भी तिरंगा खरीद सकते हैं.

25 रुपये की दर से बेचा जा रहा है राष्ट्रीय ध्वज
डाक विभाग 25 रुपये की दर से राष्ट्रीय ध्वज बेच रहा है. बयान में कहा गया है कि डाक विभाग अपने 1.5 लाख डाकघरों के सर्वव्यापी नेटवर्क के साथ देश के हर एक नागरिक के लिए 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को संचालित कर रहा है. भारतीय डाक ने 10 दिनों की छोटी अवधि के अंदर डाकघरों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की है.’’

ऑनलाइन तिरंगा मंगवाने के लिए भी जोरदार उत्साह 
बयान के अनुसार विभाग ने ऑनलाइन बिक्री के लिए पूरे देश में किसी भी पते पर राष्ट्रीय ध्वज को नि:शुल्क पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है. अब तक नागरिकों ने ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से अभी तक 2.28 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की ऑनलाइन खरीदारी की है. कल भी इसे लेकर इंडिया पोस्ट ने एक ट्वीट किया है. 

आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस से तिरंगा झंडा कैसे खरीद सकते हैं. इसके लिए इंडिया पोस्ट ने एक ट्वीट में जानकारी दी है.

  • अगर ऑनलाइन बुकिंग चाहते हैं तो आपको इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर ऑर्डर करना होगा. 
  • ऑर्डर करने के लिए इस लिंक https://bit.ly/3QhgK3r पर क्लिक करें. 
  • अपनी जानकारी देकर लॉगिन करें. 
  • 'प्रोडक्ट' में जाएं और 'नेशनल फ्लैग' पर क्लिक करें और एड टू कार्ट में ऐड करें. 
  • अब 'बाय नाऊ' पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर दाखिल कर OTP मंगाएं. 
  • अब 'प्रोसीड टू पेमेंट' पर क्लिक करें. 
  • अंत में अपना कोड दर्ज कर 25 रुपये का पेमेंट कर दें. 
  • आपका ऑर्डर बुक हो जाएगा.
  • शुरू में एक कस्टमर को अधिकतम 5 झंडे ही मिल पाएंगे. 

ध्यान रखने वाली बातें
पोस्ट ऑफिस में तिरंगे का प्राइस 25 रुपये रखा है और इस पर कोई जीएसटी नहीं लगाया जा रहा है. पोस्ट ऑफिस इसके लिए कोई डिलिवरी चार्ज नहीं ले रहा है. इस सर्विस के लिए ट्रैकिंग फैसिलिटी नहीं दी जा रही है. आपके घर से जो भी नजदीक पोस्ट ऑफिस ब्रांच होगी, वहां से तिरंगे की डिलिवरी की जाएगी. ऑनलाइन ऑर्डर बुक करते वक्त आपको डिलीवरी का एड्रेस, कितने झंडे चाहिए उसकी संख्या और अपना मोबाइल नंबर मुहैया कराना होगा. 

इंडिया पोस्ट की ओर से बयान में कहा गया
बयान में कहा गया है कि पूरे देश के 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने शहरों, कस्बों व गांवों में, सीमावर्ती क्षेत्रों में, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों और पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्रों में 'हर घर तिरंगा' के संदेश का प्रचार किया है. इसके साथ ही भारतीय डाक ने प्रभात फेरी, बाइक रैली व चौपाल सभाओं के जरिए समाज के हर वर्ग में 'हर घर तिरंगा' का संदेश पहुंचाया है. इसके अलावा डिजिटल रूप से जुड़े नागरिकों के बीच कार्यक्रम के संदेश को प्रचारित करने के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंच का भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है.

ये भी पढ़ें

वित्त मंत्री का 'मुफ्त सौगात' विवाद पर केजरीवाल को जवाब, कहा- शिक्षा स्वास्थ्य पर खर्च को मुफ्त नहीं कहा गया

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल डीजल के दाम पर आज भी नहीं मिली कोई राहत, जानें फ्यूल के लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget