एक्सप्लोरर

GST On House Rentals: किरायेदारों को रेंट के साथ मकान पर देना होगा 18 फीसदी टैक्स, जानें किन लोगों के लिए है ये नियम

GST Rules: बदले नियमों के बाद अगर कोई व्यक्ति रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को अपने बिजनेस को काम के लिए किराए पर लेता है तो उसे उसके लिए GST देना होगा. किराएदारों पर रेंट के साथ-साथ जीएसटी का भी बोझ पड़ेगा.

GST on Tenants: जीएसटी (GST) यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods and Services Tax) लागू होने के बाद से सरकार समय-समय पर इसमें बदलाव करती रहती है. 18 जुलाई से लागू हुए नए जीएसटी नियमों (GST Rules) के बाद आपको किराए के साथ-साथ अब तय रेंट पर 18 प्रतिशत जीएसटी का भी भुगतान करना होगा. ऐसे में सवाल उठता है कि किन लोगों को यह जीएसटी देना होगा? यह जीएसटी सामान्य लोगों को नहीं देना होगा बल्कि उन लोगों को देना होगा जो किराए के मकान का इस्तेमाल अपने बिजनेस के काम के लिए करते हैं.

पहले क्या था नियम?
आपको बता दें कि पहले के नियमों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति किसी ऑफिस (Office Rules) या बिल्डिंग को कमर्शियल काम के लिए लीज पर लेता था तो उसे लीज पर जीएसटी देना होता था. अब बदले नियमों के बाद अगर कोई व्यक्ति रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी (Residential Property) को अपने बिजनेस को काम के लिए किराए पर लेता है तो उसे उसके लिए जीएसटी देना होगा. पहले रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर किसी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाता था. ऐसे में अब किराएदारों पर रेंट के साथ-साथ जीएसटी का भी बोझ पड़ेगा.

केवल उन लोगों को ही टैक्स का भुगतान करना होगा तो 18 प्रतिशत जीएसटी के तहत रजिस्टर हैं. इसमें किराएदार को Reverse Charge Mechanism (RCM) के तहत टैक्स भरना पड़ता है. ऐसे में किराएदार इनपुट टैक्स क्रेडिट डिडक्शन को दिखाकर आसानी से अपना जीएसटी क्लेम कर सकता है. इस नियम का सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को गेस्ट हाउस की तरह कमर्शियल इस्तेमाल करते हैं.

किराए पर लगने वाले जीएसटी के कुछ जरूरी नियम
1. अगर आप रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी (Residential Property) को किराए पर लेकर अपना बिजनेस करते हैं तो आपको 18%  जीएसटी देना होगा.
2. इस कानून के तहत कॉरपोरेट (Corporate) और सामान्य संस्थाएं दोनों आएगी.
3. अगर आपका टर्नओवर निर्धारित सीमा से ऊपर है तो खुद को जीएसटी में रजिस्टर जरूर करवाएं और फिर रेंट जीएसटी का भी उसे से पेमेंट करें.
4. बता दें कि जिन लोगों की सालाना टर्नओवर 20 लाख से ज्यादा है उनके लिए जीएसटी फाइल करना आवश्यक है.
5. वहीं अगर आप सामान सप्लाई या बेचते हैं तो आपकी यह लिमिट 40 लाख रुपये की है. 

ये भी पढ़ें-

IRCTC New Facility: इस फेस्टिव सीजन रेलवे टिकट बुकिंग होगी आसान! IRCTC की वेबसाइट पर होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

Domestic Flights: एयर इंडिया 20 अगस्त से शुरू कर रहा है 24 नई घरेलू फ्लाइट्स! जानें कौन से हैं रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget