एक्सप्लोरर

देश में कब होगी GPS से टोल लेने की शुरुआत, बदल जाएगा FASTag से टोल कलेक्शन का तरीका, जानें

GPS Toll Collection: फास्टैग की आदत अभी पूरी तरह लगी भी नहीं थी कि जल्द ही इसके बदलने का समय आने वाला है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन की शुरुआत होने जा रही है. जानें कब से होगा ये

GPS Toll Collection: देश में जल्द ही टोल कलेक्शन का तरीका बदलने वाला है. अब से कुछ समय बाद फास्टैग की बजाए आपकी गाड़ियों से जीपीएस के जरिए टोल कट जाया करेगा और गाडियां फर्राटे भरते हुए बिना रुके अपना सफर पूरा कर सकेंगी. 3 साल पहले जब देश में फास्टैग के जरिए टोल कलेक्शन की प्रक्रिया शुरू की गई तो इसे गेमचेंजर कहा गया था. हालांकि अब इस तरीके के भी बदलने का समय आ गया है क्योंकि देश में सीधा जीपीएस से टोल की वसूली हो जाया करेगी.

मार्च 2024 से सरकार की जीपीएस टोल कलेक्शन को शुरू करने की योजना है

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग 3 हफ्ते पहले कहा था कि देश में जीपीएस से टोल कलेक्शन की शुरुआत मार्च 2024 से शुरू हो सकती है. इसी कड़ी में अब अगले महीने यानी फरवरी 2024 से देश के लगभग 10 राजमार्ग (हाईवे) पर जीपीएस बेस्ड टोल कलेक्शन की टेस्टिंग शुरू होने वाली है. लाइवमिंट की खबर के मुताबिक ये जानकारी मिली है. इसका साफ अर्थ है कि जल्द ही फास्टैग के जरिए टोल कलेक्शन लेना बीते जमाने की बात हो जाएगी और जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन लोगों के जीवन में शामिल हो जाएगा.

पहले शुरू किया जाएगा पायलट प्रोजेक्ट

लाइवमिंट की खबर में ये भी बताया गया है कि देशभर में इस नए जीपीएस टोल कलेक्शन प्रोसेस को चालू करने से पहले इसका पायलट प्रोजेक्ट कुछ सीमित हाईवे पर चलाया जाएगा. इसके जरिए देखा जाएगा कि किस तरह इसे सुचारू रूप से और बिना दिक्कत के मार्च तक पूरे देश भर में लागू करने की दिशा में काम किया जा सकता है. ये जानकारी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने दी है.

किस तरह काम करेगा नया जीपीएस बेस्ड टोल सिस्टम

नए सिस्टम के जरिए टोल कलेक्शन रास्ते के जरिए ही वसूल लिया जाएगा और इससे तयशुदा टोल प्लाजा की जरूरत खत्म हो जाएगी. इसके लिए हाईवे की जियोफेंसिंग की जाएगी जो कि ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (GPS) या फिर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID)के जरिए पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Bharat Atta: सस्ते आटे की देश में बढ़ेगी उपलब्धता, भारत आटा स्कीम के लिए केंद्रीय एजेंसियों को 3 लाख टन गेहूं देगी एफसीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget