एक्सप्लोरर

Maharashtra Declared Holiday: महाराष्ट्र में 22 जनवरी को पूर्ण अवकाश, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में नहीं होंगे ट्रांजैक्शन

Holiday on 22nd January: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन महाराष्ट्र सरकार ने पूरे दिन का अवकाश घोषित कर दिया है.

Holiday on 22nd January: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने 22 जनवरी को पूर्ण अवकाश घोषित कर दिया है. राज्य सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि सोमवार को गवर्नमेंट सिक्योरिटीज (प्राइमरी एवं सेकंडरी), मनी मार्केट्स और रुपी इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कोई ट्रांजैक्शन नहीं किए जाएंगे. सभी तरह के ट्रांजेक्शन 23 जनवरी को पूर्ण किए जाएंगे. 

वीआरआर ऑक्शन का रिवर्सल अब 23 जनवरी को 

आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्रवार को 3 दिवसीय वेरिएबल रेट रेपो (VRR) ऑक्शन किया गया. इसका रिवर्सल 22 जनवरी को होना था. अब यह रिवर्सल 23 जनवरी को किया जाएगा. इससे पहले कई राज्य सरकारों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा की है. इसके अलावा यूपी में सार्वजनिक बैंकों में आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया गया है. 

केंद्रीय कर्मचारियों को 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति पहुंच चुकी है. अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही देश के तमाम बड़े लोग शामिल होंगे. कई राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार ने भी ऐलान किया है कि देशभर में काम कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी दी जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है. इसके अलावा शराब की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी. 

एमपी और गोवा में भी अवकाश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सभी सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. राज्य में शराब और भांग की दुकानें भी इस दिन बंद रहेंगीं. गोवा में भी राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि सरकारी कर्मचारी 22 जनवरी को छुट्टी पर रहेंगे. इसके साथ ही स्कूल भी बंद रहेंगे. 

छत्तीसगढ़ में आधे दिन और हरियाणा में पूर्ण छुट्टी 

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने भी ऐलान किया है कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान लोगों को आधे दिन का अवकाश दिया जाएगा. दोपहर दो बजे तक सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 22 जनवरी को राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है. इसके अलावा ड्राई डे का भी ऐलान किया गया है. 

ये भी पढ़ें 

Boeing Center: पीएम मोदी ने लॉन्च किया बोइंग का बेंगलुरु सेंटर, 1600 करोड़ रुपये के निवेश से 43 एकड़ में हुआ तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget