एक्सप्लोरर

Weekly Gold Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के प्राइस में दर्ज की गई बढ़त! यहां जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

Gold Silver Price: आईबीजीए की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का प्राइस  50,480 प्रति 10 ग्राम था जो हफ्ते के अंत तक 50,522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

Gold Silver Price Weekly: भारत में फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद से शादी-ब्याह (Wedding Season in India) का सीजन शुरू हो चुका है. नवंबर और दिसंबर के महीने में भारत में जमकर शादियां होने वाली हैं. पिछले दो साल में कोरोना महामारी के साए के कारण शादी-ब्याह से जुड़े कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ा था, लेकिन अब कोरोना कंट्रोल होने के बाद लोग अब इस सीजन को भी पहले की तरह एंजॉय कर सकते हैं. ऐसे में इस सीजन में लोग जमकर सोना चांदी खरीदते हैं.

इस कारोबारी हफ्ते में (31 अक्टूबर 2022 से 4 नवंबर 2022) तक सोने और चांदी दोनों के प्राइस में तेजी देखी गई है. सोने के प्राइस में 42 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं चांदी के प्राइस की बात करें तो यह 1,405 रुपये प्रति किलो के अनुसार तेजी देखी है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का प्राइस  50,480 प्रति 10 ग्राम था जो हफ्ते के अंत तक 50,522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की बात करें तो इसका प्राइस हफ्ते (Gold-Silver Price Weekly) की शुरुआत में 57,350 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 58,755 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि आईबीजीए के प्राइस सभी जगह मान्य होते है, लेकिन इसमें टैक्स और मेकिंग चार्ज को शामिल नहीं हुआ है.

31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2022 तक सोने के रेट- (प्रति 10 ग्राम)

  • 31 अक्टूबर-  50,480 रुपये
  • 01 नवंबर- 50,691 रुपये
  • 02 नवंबर- 50,824 रुपये
  • 03 नवंबर- 50,114 रुपये
  • 04 नवंबर- 50,522 रुपये

31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2022 तक चांदी के रेट- (प्रति 1 किलो)

  • 31 अक्टूबर- 57,350 रुपये
  • 01 नवंबर- 59,048 रुपये
  • 02 नवंबर- 58,627 रुपये
  • 03 नवंबर- 57,049 रुपये
  • 04 नवंबर- 58,755 रुपये

सोना खरीदने से पहले इस तरह चेक करें उसकी शुद्धता -

इस शादी के सीजन सोना की शॉपिंग करने से पहले उसकी शुद्धती की जांच जरूर कर लें. आजकल मार्केट में नकली सोना भी मिलने लगा है. इसके लिए आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐप पर सोने का HUID नंबर डालकर उसकी शुद्धता को चेक कर सकते हैं. अगर गोल्ड में किसी तरह की मिलावट या कमी मिलती है तो आप इसके लिए Complaints में जाकर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही सोना खरीदने से पहले आप उसके Hallmark को भी अच्छी तरह से चेक कर लें. ध्यान रखें कि सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 16 कैरेट में मिलता है. सोने की शुद्धता के अनुसार ही इसका प्राइस को तय किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: जारी हुए पेट्रोल-डीजल प्राइस, क्या आपके शहर में लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत? चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget