एक्सप्लोरर

GMM Pfaudler Share: ये स्मॉल कैप स्टॉक डबल कर देगा आपका पैसा! ब्रोकरेज हाउस ने कहा, खरीद लो इस शेयर को

GMM Pfaudler Stock Price: GMM Pfaudler के स्टॉक ने बीते तीन सालों में शेयर बाजार में शानदार तेजी के बावजूद निराश किया है लेकिन Ambit Capital का मानना है कि स्टॉक में जोरदार तेजी आ सकती है.

GMM Pfaudler Share Price: शेयर बाजार का मूड नए साल के शुरुआत के साथ ही बिगड़ा हुआ है. विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं. शेयर मार्केट में ऐसा कोई स्टॉक नहीं है जो इस गिरावट की आंधी से प्रभावित ना हुआ हो. ऐसे में निवेशक ऐसे स्टॉक्स तलाश कर रहे हैं जिसका वैल्यूएशन आकर्षक हो, गिरावट की संभावना कम हो और आने वाले दिनों में रिटर्न भी दमदार दे. एम्बिट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड ने निवेशकों के लिए ऐसा ही एक स्टॉक ढूंढ निकाला है जिसका नाम है GMM Pfaudler. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि ये स्टॉक निवेशकों को मौजूदा लेवल से करीब डबल रिटर्न देने की क्षमता रखता है. 

एम्बिट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (Ambit Capital Private Limited) ने GMM Pfaudler के स्टॉक को लेकर अपना कवरेज रिपोर्ट जारी किया है. ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों को 2300 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए GMM Pfaudler के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. पिछले ट्रेडिंग सेशन में कंपनी का स्टॉक 1222.75 रुपये पर क्लोज हुआ था. एम्बिट कैपिटल के मुताबिक GMM Pfaudler का शेयर अपने मौजूदा लेवल से निवेशकों को अगले 24 महीनों में 89 फीसदी यानी डबल के करीब रिटर्न दे सकता है. 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले  GMM Pfaudler का मार्केट कैप करीब 5498 करोड़ रुपये है और 152.42 रुपये स्टॉक का बुक वैल्यू है. 

Ambit Capital ने अपने कवरेज रिपोर्ट में कहा, GMM Pfaudler ग्लास-लाइंड इक्विपमेंट इंडस्ट्री जिसका इस्तेमाल फार्मा और केमिकल्स इंडस्ट्री में किया जाता है उस क्षेत्र में ग्लोबल दिग्गज कंपनियों में शामिल है.  GMM Pfaudler एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसके चार कॉन्टिनेंट में 20 के करीब ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है. कंपनी के भारत में स्थित कारोबार में केमिकल और फार्मा सेक्टर्स में तेजी के चलते वित्त वर्ष 16 से 23 के बीच सालाना 25 फीसदी के दर से रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिला लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 के बाद ग्रोथ में सुस्ती छा गई. एम्बिट कैपिटल के मुताबिक फार्मा-केमिकल सेक्टर में कैपिटल एक्सपेंडिचर में तेजी का फायदा GMM Pfaudler को मिलेगा. 

बीते तीन सालों में भी शेयर बाजार में शानदार तेजी के बावजूद GMM Pfaudler के स्टॉक ने निवेशकों को निराश किया है. एक साल में कंपनी ने -20 फीसदी नेगेटिव रिटर्न दिया है तो 3 सालों में -28 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न मिला है. लेकिन Ambit Capital कंपनी पर बुलिश है और उसका मानना है कि GMM Pfaudler के अच्छे दिन वापस लौटने वाले हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

OPS, NPS और UPS में क्या खास अंतर है? नौकरी करने वालों के लिए जरूरी है इन्हें समझना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget