एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी को भारतीय होने का गर्व, दावोस के अनुभव सोशल मीडिया पर किए साझा

World Economic Forum: अडानी ग्रुप के चेयरमैन दावोस में हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक से लौट आए हैं. उन्होंने लिंक्डइन पर यह पोस्ट लिखी, जिसमें भारत के लिए दुनिया के बदले हुए रुख का जिक्र किया गया.

World Economic Forum: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने भारतीय होने पर गर्व जताया है. उन्होंने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) 2024 में कहा कि भारतीय होने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता. दावोस में अपने अनुभव पर उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट लिखी. इसमें दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी ने दुनियाभर से आए उद्योगपतियों और अधिकारियों से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र भी किया. 

तीन केंद्रीय मंत्रियों ने फोरम में किया भारत का प्रतिनिधित्व 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 54वीं बैठक दावोस में 15 से 19 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी. भारत की ओर से केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Puri), स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इस कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व किया था. इस बैठक में दुनियाभर के नेताओं ने भरोसा बढ़ाने, नए आइडिया विकसित करने और दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए रास्ते निकालने पर चर्चा की. 

दावोस से सिर ऊंचा करके वापस स्वदेश लौटे हैं भारतीय 

दावोस से आने के बाद गौतम अडानी ने लिखा कि इस साल मेरे देशवासी हर बार से ज्यादा सिर ऊंचा करके बैठक से वापस स्वदेश लौटे हैं. पूरी दुनिया इस बात को लेकर आश्वस्त है कि भारत की जीडीपी 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी. इकोनॉमी को लेकर इससे भी ज्यादा की उम्मीद जताई जा रही है. भारत की वर्कफोर्स युवा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. यहां भी भारत एक मजबूत प्लेयर बनकर उभरेगा. 

भारत की सामाजिक सुधार योजनाओं पर दुनिया की नजर 

अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने लिखा कि भारत में सामाजिक सुधार तेजी से हो रहा है. पूरी दुनिया की नजर इस पर है. उन्होंने लिखा कि एक कॉरपोरेट लीडर ने उनसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को लेकर विस्तार से जानकारी ली. इसमें नेशनल आईडी सिस्टम, आधार, मोबाइल फोन और 50 करोड़ बैंक अकाउंट पर भी चर्चा हुई. इससे करोड़ों भारतीयों को लाभ मिला है. दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है. 

यूपीआई को अब कई देश स्वीकारेंगे 

लगभग एक दशक पहले लॉन्च हुए यूपीआई को अब दुनिया के कई देश स्वीकारने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा लॉन्च किया गया सोलर अलायंस प्लेटफॉर्म भी दावोस में चर्चा का विषय रहा. इसके जरिए सोलर एनर्जी सेक्टर में 2030 तक लगभग एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित किया जाना है. साथ ही सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता 1000 गीगावाट पर पहुंचानी है. उन्होंने लिखा कि 16 सदस्यों के साथ शुरू किए इस प्रयास में अब 117 सदस्य शामिल हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें 

Social Media King: सिर्फ 23 साल की उम्र में बने अरबपति, आज हैं दुनिया के 5वें सबसे दौलतमंद शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: क्या आज से सस्ता मिलेगा 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? चेक करें अभी का लेटेस्ट रेट
क्या आज से सस्ता मिलेगा 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? चेक करें अभी का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 8 जुलाई को दिल्ली से पटना तक कहां कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 8 जुलाई को दिल्ली से पटना तक कहां कितना है भाव
Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget