एक्सप्लोरर

भारतीय बाजार छोड़कर भाग रहे हैं विदेशी निवेशक, हफ्ते भर में निकाल लिए 19,759 करोड़ रुपये

Donald trump return impact: विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में इस तरह बिकवाली कर भागने को डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है. इसने अमेरिकन इकोनॉमी में निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है.

भारत के टूटते शेयर बाजार और धड़ाम होते रुपये की कीमत के बीच विदेशी निवेशकों में भारत से निकलने की होड़ मची है. इस भगदड़ में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने हफ्ते भर में ही 19,759 करोड़ के शेयरों की बिकवाली कर डाली है. 20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच हुए भारतीय शेयर बाजार से इतने के शेयर के पैसे बटोरकर विदेशी निवेशक वापस हो गए हैं.

एनएसडीएल के डाटा से इसका पता चलता है. जनवरी महीने में भी अभी तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 64,156 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं. इसके बाद भी विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयर बाजारों से पैसा निकालने की गति अभी थमी नहीं है.

कहीं डोनाल्ड ट्रंप की वापसी का नतीजा तो नहीं

विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में इस तरह बिकवाली कर भागने को डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है. इसने अमेरिकन इकोनॉमी में निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है. डोनाल्ड ट्रंप के औसत अमेरिकी के जीवन में सुधार के वादों ने अमेरिका को निवेश का अधिक पसंदीदा ठिकाना बना दिया है. अमेरिका के ट्रेजरी बांड के इंट्रेस्ट रेट बढ़ने और यूएस डॉलर की मजबूती के कारण भी फंड की वापसी अमेरिका की ओर होने लगी है. इस कारण भारत जैसे उभरते बाजारों से वैश्विक निवेशकों का पैसा निकालना अपील कर रहा है.

रुपये को दे रहा गहरा घाव

विदेशी निवेशकों के इस कदर पैसा निकालने के कारण शेयर बाजार तो गिर ही रहा है, रुपये को भी यह गहरा घाव देता जा रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार चित होता चला जा रहा है. यह एक साइकिल की तरह बन गया है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण रुपया कमजोर हो रहा है और रुपया कमजोर होने के कारण विदेशी निवेशक पैसा निकाल रहे हैं.

क्योंकि रुपये के कमजोर होने के कारण हायर वैल्यूएशन और स्लो ग्रोथ विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार से वापसी के लिए विवश कर रहा है. इसने इंडियन इकोनॉमी के लिए बड़े पैमाने पर चिंता बढ़ा दी है. अगर ग्लोबल फैक्टर के कारण विदेशी निवेशकों का रुख इसी तरह बना रहा तो भारतीय निवेशक भी अमेरिकन इकोनॉमी या दूसरी बड़ी इकोनॉमी के विकास की ओर निवेश के लिए झांकने को मजबूर हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 

Starbucks CEO Salary: सुंदर पिचाई और टिम कुक को छोड़ दिया पीछे, कॉफी पिलाने वाली कंपनी के CEO ने कमा लिए 4 महीने में 827 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget