एक्सप्लोरर

भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में विदेशी निवेश में तेजी, पांच सालों में बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर आया- FICCI

2017 से 2021 के दौरान यानी पांच सालों में देश के रियल एस्टेट सेक्टर में विदेशी निवेश पांच गुना बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर आ गया है. ये इससे पिछले पांच सालों के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ा है.

Foreign Investment in Real Estate: देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में विदेशी निवेश 2017 से 2021 के दौरान इससे पिछले पांच वर्षों की तुलना में तीन गुना से अधिक बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया. रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कोलियर्स और उद्योग मंडल भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (फिक्की) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

भारत में रियलटी सेक्टर में विदेशी निवेशकों की रुचि बढ़ी
कोलियर्स ने भारतीय रियल एस्टेट में विदेशी निवेश पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक निवेशकों ने 2016 में नियामक सुधारों से उत्साहित देश के जमीन-जायदाद क्षेत्र में निवेश को लेकर रूचि दिखायी है. कंपनी ने कहा, ‘‘विदेशी निवेशकों ने 2017 से देश में अधिक उम्मीद के साथ निवेश करना शुरू किया है. इससे पहले विदेशी निवेशक भारत के रियल एस्टेट उद्योग में पारदर्शिता की कमी के कारण निवेश करने से बचते थे.’’

7.5 अरब डॉलर से बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर आया विदेशी निवेश
आंकड़ों के अनुसार देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में 2017 से 2021 की अवधि के दौरान विदेशी निवेश बढ़कर 23.9 अरब डॉलर हो गया, जो 2012 से 2016 की अवधि के बीच 7.5 अरब डॉलर था. वही भारतीय अचल संपत्ति क्षेत्र में 2012 से 2021 के दौरान कुल निवेश बढ़कर 49.4 अरब डॉलर हो गया. इसमें विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 64 फीसदी है.

विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी भी बढ़ी
इसके अलावा भारतीय रियल एस्टेट में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 2017-2021 के दौरान बढ़कर 82 फीसदी हो गई, जबकि इससे पिछले पांच साल की अवधि में यह 37 फीसदी थी. परामर्श कंपनी के अनुसार विदेशी निवेश में अमेरिका और कनाडा से निवेश का हिस्सा 2017 के बाद से प्रत्येक वर्ष 60 फीसदी से अधिक रहा है.

ये भी पढ़ें

देश के चाय निर्यात में मामूली गिरावट, 20 करोड़ लाख से घटकर 19 करोड़ 55 लाख किलोग्राम पर आया

LIC के आईपीओ के बारे में दीपम सचिव ने कहा, निवेशकों के हित में IPO की समयसीमा पर फैसला करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget