एक्सप्लोरर

अंबानी-अडानी भी रह गए पीछे, बारुद और बम बनाकर इस अरबपति ने उद्योग जगत में मचाई हलचल

राहुल भाटिया की संपत्ति में 24.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 10.8 अरब डॉलर हो गई है. तो वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में 21.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और अब उनकी संपत्ति 110.5 अरब डॉलर हो गई है.

Bloomberg Billionaires Index: इस साल की पहली छमाही में एक उद्योगपति ने कमाई के मामले में भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी पीछे छोड़ दिया है. वैश्विक जगत में पिछले छह महीने के दौरान भले ही जबरदस्त उथल पुथल रही हो, लेकिन इनकी नेटवर्थ में 78 फीसदी का जबरदस्त इजाफा हुआ है. ये अरबपति हैं सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के सह-संस्थापक और प्रसिडेंट सत्यनारायण नुवाल. 

पहली छमाही में 78 फीसदी बढ़ा नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक इनकी संपत्ति में सिर्फ इस साल की छमाही के दौरान ही 78 फीसदी के इजाफे के बाद कुल संपत्ति अब 7.90 बिलियन डॉलर हो गई है. सबसे खास बात ये है कि इनकी कंपनी डेटोनेटर, एक्सप्लोसिव और एम्यूनिशन बनती है और इसका हेडक्वार्टर नागपुर में स्थित है. सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर में जहां 2024 में पैतालीस प्रतिशत तो वहीं दो साल पहले 2023 में चौवन प्रतिशत का इजाफा हुआ था. इस साल कंपनी के शेयर में करीब 81 प्रतिशत की तगड़ी उछाल देखी जा रही है.

इस साल किसका कितना इजाफा

अगर तुलनात्मक रुप से देखें तो सत्यनारायण की कुल नेटवर्थ 7.9 अरब डॉलर हो गई है, जिसमें इस साल की पहली छमाही के दौरान 78.4 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसके बाद सुनील मित्तल के नेटवर्थ में 27.3 प्रतिशत का इजाफा होकर उनकी कुल संपत्ति अब 30.4 अरब डॉलर हो गई है. इसके बाद लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में पहली छमाही के दौरान 26.1 प्रतिशत का इजाफा होकर कुल संपत्ति 24.8 अरब डॉलर हो गई है. 

राहुल भाटिया की संपत्ति में 24.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 10.8 अरब डॉलर हो गई है. तो वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में 21.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और अब उनकी संपत्ति 110.5 अरब डॉलर हो गई है. जबकि, गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल के पहले छह महीने के दौरान 8.5 प्रतिशत का उनकी संपत्ति में इजाफ हुआ है और उनका कुल नेटवर्थ अब 85.4 अरब डॉलर हो गया है.

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति, जानें टॉप-10 अमीरों में कौन सा है भारत का शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget