एक्सप्लोरर

Saving Tips: कोरोना काल में ऐसे करें वित्तीय प्लानिंग, ताकि जरुरत पड़ने पर न हो परेशानी

कोरोना काल में बचत करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यह जरूरी भी है. क्योंकि किसी भी मुश्किल वक्त में बचत ही काम आती है.

कोरोना काल लोगों के लिए मुसबीतों का सैलाब लेकर आया है. विशेष तौर पर आर्थिक मोर्चे पर लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है. बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी गई तो व्यापार से जुड़े लाखों लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा.

कोरोना काल में बचत करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यह जरूरी भी है क्योंकि किसी भी मुश्किल वक्त में बचत ही काम आती है. आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप कोरोना काल में भी पैसों की प्लानिंग कर पाएंगे.

अपना आर्थिक आंकलन करें
बचत से पहले आपको इस बात का आंकलन करना चाहिए कि अगर आपकी नौकरी चली जाए या आपकी आमदनी रुक जाए तो इस स्थिति में आप कितने दिन तक अपने घर का खर्च चला सकते हैं. इसके साथ ही इस बात का आंकलन भी करें कि अगर पैसों की जरूरत पड़ गई तो इंतजाम कहां से करेंगे.  आपके पास अगर अगले 3 साल से उससे ज्यादा समय तक का पैसा है तो आप अपने आप को सुरक्षित मान सकते हैं अगर आपके पैसे इससे पहले खत्म हो रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं.

गैर जरूरी खर्चें रोकें
कोरोना काल में अगर आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो सबसे पहले आपको उन खर्चों को रोक देना चाहिए जो जरूरी नहीं हैं. जितना हो सकें उतना पैसा बचाएं. केवल जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें.

इस्तेमाल ना हो रहीं चीजें बेच सकते हैं
काम ना आने वाले असेट्स को लिक्विडेट करना बेहतर रहता है. पैसों का इंतजाम करने के लिए आप अपने काम ना आने वाले चीजों को बेच सकते हैं जैसे कि ऐसी ज्वैलरी जिसे आप पहनते न हों या घर का फर्नीचर और दूसरी ऐसी चीजें जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते. इसी तरह डोरमेंट हो चुके बैंक खाते, पीपीएफ खाते आदि को चेक करें और उन्हें भी बंद करें.

वित्तिय लक्ष्य की समीक्षा करें
लोग अपने वित्तिय लक्ष्य को पहले से ही तय कर लेते हैं. शादी, बच्चों की पढ़ाई, घर का कोई सामान खरीदने जैसी चीजों का बजट लोग पहले ही बना लेते हैं. मुश्किल वक्त में आप अपने वित्तिय लक्ष्यों की समीक्षा करें और ये देखें की इनमें से क्या कम किया जा सकता है. बच्चों की पढ़ाई से जुड़े किसी खर्च में कटौती न करें लेकिन बाकी खर्चों की समीक्षा जरूर करें.

पैसे को सुरक्षित करें
कोरोना काल में जल्दी पैसा बढ़ाने की न सोचें बल्कि इस बात की चिंता करें की आपका पैसा कितना सुरक्षित रहता है. आपने अगर शेयर बाजार में अधिक पैसे लगाएं हैं तो उसे बैलेंस करें, कुछ पैसे म्यूचुअल फंड, कुछ एफडी आदि में लगाए. कुछ पैसे सेविंग्स अकाउंट में जरूर रखें ताकि आपात स्थिति में पैसे तुरंत निकाले जा सके.  

यह भी पढ़ें:

SBI ने कैश निकासी के नियमों में किया बदलाव, नॉन होम ब्रांच से एक दिन में अब इतने पैसे निकाले जा सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon, Flipkart और Zepto पर कानूनी कार्रवाई, क्या आप भी मंगाते हैं सामान?
Amazon, Flipkart और Zepto पर कानूनी कार्रवाई, क्या आप भी मंगाते हैं सामान?
त्योहार से पहले राहत! खाने के तेल पर सरकार ने घटाया आयात शुल्क
त्योहार से पहले राहत! खाने के तेल पर सरकार ने घटाया आयात शुल्क
LPG सिलेंडर की किल्लत अब नहीं होगी, सरकार ने बढ़ाया गैस का उत्पादन
LPG सिलेंडर की किल्लत अब नहीं होगी, सरकार ने बढ़ाया गैस का उत्पादन
2026 में कौन है भारत का सबसे बड़ा रईस? 27 लोग बने नए अरबपति
2026 में कौन है भारत का सबसे बड़ा रईस? 27 लोग बने नए अरबपति

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget