एक्सप्लोरर

Ethanol: एथनॉल ने बचाए सरकार के 99000 करोड़ रुपये, हरदीप सिंह पुरी ने प्रोडक्शन बढ़ाने की दी मंजूरी 

Hardeep Singh Puri: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन बायोएनर्जी में कहा कि सरकार ने 15 फीसदी एथनॉल मिक्सिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसे अब 20 फीसदी तक ले जाना है.

Hardeep Singh Puri: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने बताया है पेट्रोल और डीजल में एथनॉल मिलाकर भारत सरकार ने 99 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए हैं. भारत सरकार के एथनॉल मिक्सिंग प्रोग्राम की मदद से 17.3 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का कम इस्तेमाल किया गया. साथ ही 51.9 मिलियन टन कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन भी कम हुआ है. हरदीप सिंह पुरी ने एथनॉल मिक्सिंग प्रोग्राम को सफल बताते हुए इसका ज्यादा से ज्यादा उत्पादन एवं प्रयोग बढ़ाने की मंजूरी भी दी है. 

15 फीसदी एथनॉल मिक्सिंग का लक्ष्य हासिल हुआ 

केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को कहा कि साल 2014 के बाद से एथनॉल मिक्सिंग प्रोग्राम की मदद से हमें विदेशी मुद्रा में 99,014 करोड़ रुपये की बचत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 15 फीसदी एथनॉल मिक्सिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसे अब एथनॉल सप्लाई ईयर 2025-26 तक 20 फीसदी तक ले जाना है. इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन बायोएनर्जी (International Conference on Bioenergy) में बोलते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऑटोमोटिव ईंधन में एथनॉल के बढ़ते उपयोग ने 2014 के बाद से देश ने 17.3 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का एक ऑप्शन दिया है. यदि एथनॉल मिक्सिंग प्रोग्राम नहीं चल रहा होता तो हमें इतना कच्चा तेल मंगाना पड़ता.  

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा- कार्बन उत्सर्जन में भी आई कमी 

उन्होंने कहा कि एथनॉल मिक्सिंग प्रोग्राम ने पिछले एक दशक में कार्बन उत्सर्जन में भी 51.9 मिलियन मीट्रिक टन की कमी की है. यह आंकड़े 14 जुलाई, 2024 तक के हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने साल 2014 के बाद से डिस्टिलर्स को 1.45 ट्रिलियन रुपये का पेमेंट किया है जबकि किसानों को लगभग 87,558 करोड़ रुपये. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि ई20 पेट्रोल (20 फीसदी एथनॉल मिक्स्ड पेट्रोल) अब देश में 15,600 से ज्यादा पेट्रोल पंप उपलब्ध है. केंद्र सरकार ने मार्च में ई100 ईंधन (E100 Fuel) भी लॉन्च किया था. इसमें 5 फीसदी पेट्रोल और 1.5 फीसदी को सॉल्वेंट और 93-93.5 फीसदी एथनॉल शामिल है. यह अपनी हाई ऑक्टेन रेटिंग के साथ हाई परफॉरमेंस इंजन के लिए बेहतरीन है. इससे इंजन की ताकत बढ़ती है. 

एफसीआई ने एथनॉल डिस्टिलरीज को चावल की सप्लाई शुरू की

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार ने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Food Corporation of India) से एथनॉल डिस्टिलरीज को चावल की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है. इससे उन्हें अगस्त, 2024 से अक्टूबर, 2024 तक ई-ऑक्शन के माध्यम से 23 लाख टन तक चावल खरीदने की अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही एथनॉल उत्पादन बढ़ाने के प्रयास में डिस्टिलरीज को गन्ने के रस और सिरप की आपूर्ति नवंबर, 2024 से शुरू होगी. सरकार ने एथनॉल सप्लाई के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया है.

ये भी पढ़ें 

Semiconductor: भारत में लगेगी एक और सेमीकंडक्टर यूनिट, देश की पहली चिप 2025 में बनेगी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget