एक्सप्लोरर

EPFO: हायर पेंशन के लिए इस दिन के बाद नहीं कर पाएंगे अप्‍लाई, बेहद नजदीक लास्‍ट डेट 

अगर आपको उच्‍च पेंशन चाहिए तो जल्‍द हायर पेंशन के लिए अप्‍लाई कर दें, क्‍योंकि अब आपके पास सिर्फ एक दिन का मौका है. इसके बाद आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे. 

Employees Provident Fund: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने उच्‍च पेंशन के लिए योग्‍य लोगों को जानकारी दी है कि वे जल्‍द से जल्‍द अप्‍लाई कर दें, वरना लास्‍ट डेट समाप्‍त हो जाने के बाद आप उच्‍च पेंशन पाने के हकदार नहीं होंगे. ईपीएफओ की ओर से पहले ही इसे दो बार बढ़ाया जा चुका है. ऐसे में इसे और आगे करने की संभावना कम लग रही है. 

कब तक कर सकेंगे अप्‍लाई 

कर्मचारी भविष्‍य निधि ने उच्‍च पेंशन के लिए पात्रों को 26 जून 2023 तक आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है. इसका मतलब है कि आपको हायर पेंशन पाने के लिए सोमवार तक अनिवार्य रूप से अप्‍लाई करना होगा. हालांकि उच्‍च पेंशन योजना सभी के लिए नहीं है. 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी फैसले के मुताबिक, ईपीएफ के कुछ ही सदस्‍य आवेदन कर सकते हैं.  

अप्‍लाई करने के लिए पोर्टल पर जारी है लिंक 

हायर पेंशन के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए ईपीएफओ ने कुछ सर्कुलर जारी किए हैं कि कर्मचारी ईपीएस से उच्‍च पेंशन के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं. रिटायरमेंट फंड बॉडी ने अपने संयुक्‍त आवेदन पत्र जमा करने के लिए सदस्‍य सेवा पोर्टल पर एक ऑनलाइन लिंक पेश किया है. आवेदन करते समय आपके पास कुछ जरूरी दस्‍तावेज होने आवश्‍यक हैं. 

कौन से दस्‍तावेज होने चाहिए 

ऑनलाइन आवेदन करते वक्‍त आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर,  ईपीएफ खाते में वेतन सीमा से अधिक भुगतान का प्रमाण आदि होना चाहिए. 

कौन कर सकता है अप्‍लाई 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, सिर्फ दो तरह के लोग ही हायर पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहला- जो लोग 1 सितंबर 2014 तक ईपीएफ और ईपीएस के सदस्‍य रहे और उस तारीख के बाद भी बने हुए थे. दूसरा- 1 सितंबर 2014 से पहले रिटायर हुए थे और पहले हायर पेंशन का विकल्‍प चुना था, लेकिन उनके आवेदन ईपीएफओ अधिकारियों की ओर से खारिज कर दिया गया था. 

कैसे करें आवेदन 

जब कोई सदस्‍य इस योग्‍यता को पूरा करता है और सभी जरूरी दस्‍तावेजों को जमा करके रख लेता है तो वह अब हायर पेंशन के लिए अप्‍लाई कर सकता है.  यूजर मेंबर सेवा पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है. ईपीएफओ ने अपने फिल्‍ड ऑफिस को 20 दिनों के भीतर आवेदन पत्र मान्‍य करने के लिए कहा है. गौर करने वाली बात है कि योगदान में कमी की भरपाई के लिए आपको एक्‍स्‍ट्रा पेमेंट करना होगा. ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि वेतन सीमा से अधिक 1.16 फीसदी नियोक्ता के योगदान से आएगा. 

ये भी पढ़ें 
Salary Hike: सरकार ने अब इन कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, इतना होगा इजाफा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget