एक्सप्लोरर

EPFO Scheme: ATM से निकलेगा PF का पैसा, सरकार ने बता दिया कब से मिलेगी सुविधा

EPFO: श्रम सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि 2025 की शुरुआत से पीएफ खाताधारक अपने पीएफ की रकम सीधे एटीएम से निकाल सकेंगे.

नौकरी पेशा लोगों के लिए पीएफ का पैसा निकालना सबसे बड़ी सिरदर्दी का काम होता है. अब तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए कई तरह के झंझटों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन, अब आप आसानी से एटीएम के जरिए अपने पीएफ का पैसा निकाल पाएंगे. श्रम सचिव सुमिता डावरा ने इस सुविधा से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है.

कब से निकलेगा ATM से PF का पैसा

अगले साल यानी सिर्फ एक महीने बाद से ही कर्मचारी अपने भविष्य निधि यानी पीएफ से एटीएम के द्वारा पैसा निकाल पाएंगे. श्रम सचिव सुमिता डावरा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि 2025 की शुरुआत से पीएफ खाताधारक अपने पीएफ की रकम सीधे एटीएम से निकाल सकेंगे. यह कदम देश की बड़ी वर्कफोर्स को बेहतर सेवा देने और प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में उठाया गया है.

सुमिता डावरा ने क्या कहा

सुमिता डावरा ने कहा, “हम पीएफ क्लेम्स को तेजी से निपटा रहे हैं और ईज ऑफ लिविंग बढ़ाने के लिए प्रक्रिया को और सरल बना रहे हैं. अब पीएफ निकासी के लिए कम से कम मानवीय हस्तक्षेप (humanitarian intervention) की जरूरत होगी और सब्सक्राइबर्स अपने क्लेम का पैसा एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे.”

एटीएम से निकासी केवल उन मामलों में होगी, जहां कर्मचारी ने आंशिक निकासी के लिए आवेदन किया हो. वर्तमान में, कर्मचारी विशेष परिस्थितियों में ही पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. इसके लिए EPFO की वेबसाइट या उमंग ऐप के जरिए क्लेम सबमिट किया जाता है.

2025 से बड़े बदलाव की उम्मीद

श्रम सचिव ने कहा कि ईपीएफओ के आईटी सिस्टम को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है. हर 2-3 महीने में आपको सुधार दिखेगा. जनवरी 2025 से हमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जब ईपीएफओ का आईटी सिस्टम बैंकिंग सिस्टम के स्तर पर पहुंचेगा. आपको बता दें, वर्तमान में ईपीएफओ में 7 करोड़ से अधिक सक्रिय योगदानकर्ता हैं.

गिग वर्कर्स को मिलेगा फायदा

श्रम मंत्रालय गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए भी सोशल सिक्योरिटी के फायदे लाने की तैयारी कर रहा है. डावरा ने बताया कि इस योजना की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. यह योजना मेडिकल हेल्थ कवरेज, पीएफ और विकलांगता की स्थिति में फाइनेंशियल हेल्प जैसे लाभ प्रदान कर सकती है. गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभ देने के लिए एक समिति भी गठित की गई है.

बेरोजगारी दर में भी गिरावट

श्रम सचिव ने बताया कि देश में बेरोजगारी दर में काफी कमी आई है. उन्होंने कहा, “2017 में बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई है. इसके साथ ही, श्रमबल भागीदारी और वर्कर पार्टिसिपेशन रेश्यो भी बढ़ रहा है, जो अब 58 प्रतिशत तक पहुंच गया है.”

ये भी पढ़ें: दो बैंक अकाउंट्स हैं तो देना पड़ेगा जुर्माना? जानें क्या है RBI के ऐलान वाले दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget