एक्सप्लोरर

EPFO Employees Update: कोरोना संकट के बीच रोजगार को लेकर आई अच्छी खबर, अगस्त में EPFO से जुड़ने वालों का आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा

EPFO Employees Count Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ( EPFO) से अगस्त महीने में शुद्ध रूप से 10.5 लाख अंशधारक जुड़े हैं. जुलाई में यह संख्या 7.48 लाख थी यानी अगस्त महीने में यह संख्या ढाई लाख तक बढ़ गई है.

कोरोना संकट के बीच रोजगार के मोर्चे से एक अच्छी खबर आई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ( EPFO) से अगस्त महीने में शुद्ध रूप से 10.5 लाख अंशधारक जुड़े हैं. जुलाई में यह संख्या 7.48 लाख थी. यानी अगस्त महीने में यह संख्या ढाई लाख तक बढ़ गई है. यह जानकारी ईपीएफ को ताजा पेरोल यानी तय वेतनमान पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के आकंड़ों से मिली है. ये आंकड़ा कोरोना संकट के बीच संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को लेकर जानकारी देता है. बता दें कि इस साल हर महीने औसतन 7 लाख कर्मचारिओं के ईपीएफओ में नए नामांकन हुए हैं.

जुलाई महीने में 7.48 लाख जुड़े नए सदस्य

पिछले महीने ही ईपीएफओ की तरफ से अनंतिम पेरोल डाटा में जुलाई महीने का नामांकन 8.45 लाख दिखाया गया था जो बाद में संशोधित किया गया था और घटाकर 7.48 लाख कर दिया गया था. वहीं मई महीने में जारी पेरोल डाटा के मुताबिक इस साल मई में 10.21 लाख नए नामांकन के मुकाबले मार्च महीने में ईपीएफओ में नए नामांकन कोरोना संक्रमण के कारण घट गए थे और सिर्फ 5.72 लाख ही रह गए थे.

मंगलवार को जारी किए गए ताजा आंकडे

मंगलवार को ताजा आंकड़े जारी किए गए. जिसके मुताबिक अप्रैल में नए नामांकन का आंकड़ा निगेटिव (-1,04,608) में रहा, वहीं सितंबर में जारी आंकड़ों में यह माइनस (-) 61,807 यानी इस दौरान ईपीएफओ से जुड़ने या दोबारा जुड़ने वालों के बजाय खाता बंद कराने वालों का आंकड़ा ज्यादा रहा. जुलाई महीने में ही जारी अनंतिम डाटा में अप्रैल में नया नामांकन एक लाख दिखाया गया था, जबकि अगस्त महीने में यह संशोधित हुआ और सिर्फ 20,164 रह गया.  इसके बाद सितंबर महीने में आए आंकड़ों में अप्रैल का नामांकन और ज्यादा घट गया यह माइनस (-) 61,807 रह गया. अप्रैल के अलावा मई के लिए भी पिछले महीने जारी हुए डाटा में अनुमानित 40,551 नए नामांकन घट गए.इस महीने आई रिपोर्ट में माइनस (-) 35,336 कर दिया गया है.

ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक एक्टिव खाताधारक

ईपीएफओ के पास हर महीने तकरीबन 7 लाख नए रजिस्ट्रेशन होते हैं. गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष के 61.12 लाख नए ईपीएफ खातों की तुलना चालू वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान नए सब्सक्राइबरों की संख्या 78.58 लाख रही है. ईपीएफओ ने अप्रैल-2018 से हर महीने जुड़ने वाले नए खातों का पेरोल डाटा जारी करना आरंभ किया था. ऐसा करते समय सितंबर-2017 से डाटा जारी किया गया था. सितंबर-2017 से अगस्त-2020 तक के डाटा के हिसाब से नए ईपीएफ खाते खोलने वालों की संख्या 1.75 करोड़ से ज्यादा थी. फिलहाल ईपीएफओ के 6 करोड़ से अधिक एक्टिव खाताधारक हैं.

ये भी पढ़ें

US के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अगले हफ्ते आएंगे भारत, रक्षा सचिव मार्क एस्पर बोले-चीन की चुनौती का सामना कर रहा भारत

कोरोना अपडेट: देश में फिर 50 हजार से ज्यादा आए संक्रमित मामले, एक्टिव केस घटकर 7 लाख 40 हजार हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget