एक्सप्लोरर

EPFO: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन खाते में आएगा PF का ब्याज, जल्दी से चेक कर लें बैलेंस

EPFO Interest Rate: अगर आप भी पीएफ खाते (Provident Fund Account) में ब्याज का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपके अकाउंट में ब्याज की राशि ट्रांसफर हो सकती है.

PF Account Balance: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी पीएफ खाते (Provident Fund Account) में ब्याज का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपके अकाउंट में ब्याज की राशि ट्रांसफर हो सकती है. केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए ब्याज की दर (EPF Interest Rate) 8.1 फीसदी तय कर दी है. सरकार जल्द ही 6 करोड़ खाताधारकों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकती है. 

जल्द आ सकता है ब्याज का पैसा
आपको बता दें केंद्र सरकार जून महीने में यानी जल्द ही आपके खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है, लेकिन उससे पहले आप ब्याज की राशि आने से पहले फटाफट अपने खाते का बैलेंस चेक कर लें कि अभी आपके अकाउंट में कितना पैसा है-

SMS के जरिए चेक करें बैलेंस
अगर आप SMS के जरिए बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG में लिखकर भेजना होगा. बता दें इसमें लास्ट के 3 अक्षर भाषा के हिसाब से लिखे जाएंगे. वहीं, अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो आप EPFOHO UAN HIN लिखकर भेज सकते हैं. आपको यूएएन पर रजिस्टर्ड नंबर से यह एसएमएस करना होगा. इसके बाद ही आपके पास बैलेंस का मैसेज आएगा. आपको यह सुविधा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा में मिल जाएगी. 

मिस्ड कॉल के जरिए चेक करें बैलेंस
अगर आप मिस्ड कॉल के जरिए बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको EPFO पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देनी है. इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस का मैसेज आ जाएगा. यह मैसेज आपके पास AM-EPFOHO की तरफ से आएगा. 

Umang ऐप से भी कर सकते हैं चेक
इसके अलावा आप उमंग ऐप के जरिए भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में कितना ब्याज ट्रांसफर हुआ है. आपको सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद में सबसे पहले मेंबर पर क्लिक करें और उसके बाद UAN नंबर और पासवर्ड डालें.

ऑफिशियल वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं बैलेंस
इसके अलावा आप ईपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको e-Passbook का लिंक वेबसाइट के ऊपर दाएं तरफ मिलेगा. अब प्रोविडेंट फंड अकाउंट होल्डर को UAN नंबर और उसका पासवर्ड एंटर करना होगा. इसके बाद में वेबसाइट पर यूएएन नंबर और पासवर्ड डालने के बाद व्यू पासबुक पर क्लिक करना होगा और आपको बैलेंस पता लग जाएगा. 

यह भी पढ़ें:
Government Scheme: बड़ी खबर! क्या सरकार हर परिवार से एक सदस्य को दे रही सरकारी नौकरी? जानें यहां...

Petrol-Diesel भरवाने का है प्लान, तो IOCL ने दी बड़ी जानकारी, फटाफट चेक करें रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget