एक्सप्लोरर

EPFO Deadline Extended: ईपीएफओ ने ज्यादा पेंशन चुनने की डेडलाइन 11 जुलाई तक बढ़ाई

EPFO Deadline Extended: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उच्च पेंशन के लिये आवेदन करने की समयसीमा 11 जुलाई तक बढ़ा दी है.

EPFO Deadline Extended: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उच्च पेंशन के लिये आवेदन करने की समयसीमा 11 जुलाई तक बढ़ा दी है. इससे पहले कर्मचारी भविष्‍य निधि ने उच्‍च पेंशन के लिए पात्रों को 26 जून 2023 तक आवेदन करने का अंतिम मौका दिया था.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने के लिये आवेदन जमा करने की समयसीमा को बढ़ाकर 11 जुलाई कर दिया है. यह दूसरा मौका है जब अधिक पेंशन का विकल्प चुनने के लिये आवेदन करने की समयसीमा बढ़ायी गई है. इससे पहले इसे तीन मई, 2023 से बढ़ाकर 26 जून, 2023 किया गया था.

ईपीएफ के कुछ ही सदस्‍य आवेदन कर सकते हैं

मगर, अब आपको हायर पेंशन पाने के लिए 11 जुलाई तक अनिवार्य रूप से अप्‍लाई करना होगा. हालांकि उच्‍च पेंशन योजना सभी के लिए नहीं है. 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी फैसले के मुताबिक, ईपीएफ के कुछ ही सदस्‍य आवेदन कर सकते हैं.  

दो बार बढ़ चुकी है लास्ट डेट

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने उच्‍च पेंशन के लिए योग्‍य लोगों को जानकारी दी है कि वे जल्‍द से जल्‍द अप्‍लाई कर दें, वरना लास्‍ट डेट खत्म होने के बाद आप उच्‍च पेंशन पाने के हकदार नहीं होंगे. ईपीएफओ की ओर से पहले ही इसे दो बार बढ़ाया जा चुका है. ऐसे में इसे और आगे करने की संभावना कम लग रही है.

ईपीएफओ ने सर्कुलर जारी किए

हायर पेंशन के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए ईपीएफओ ने कुछ सर्कुलर जारी किए हैं कि कर्मचारी ईपीएस से उच्‍च पेंशन के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं. रिटायरमेंट फंड बॉडी ने अपने संयुक्‍त आवेदन पत्र जमा करने के लिए सदस्‍य सेवा पोर्टल पर एक ऑनलाइन लिंक पेश किया है. आवेदन करते समय आपके पास कुछ जरूरी दस्‍तावेज होने जरूरी हैं. 

कई बार बढ़ी डेडलाइन

दरअसल, यूजर ईपीएफओ से ज्यादा पेंशन के विकल्प को चुनने की डेडलाइन बढ़ाने की मांग कर रहे थे. ईपीएफओ ने पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लोगों को यह विकल्प चुनने के लिए 4 महीने का समय दिया था. उसके बाद ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की सुविधा 3 मई तक के लिए बढ़ाई गई थी. बाद में ईपीएफओ ने डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ाकर 26 जून कर दिया था.

ये भी पढ़ें: कमल हासन ने महिला बस ड्राइवर को गिफ्ट की कार, DMK सांसद से टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद छोड़ी थी नौकरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget