एक्सप्लोरर

EPFO: एंप्लाई प्रोविडेंट फंड खाताधारकों को खुशखबरी, EPFO ने बढ़ा दिया ब्याज, जानें कितना हुआ

EPFO: एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने करोड़ों खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए एंप्लाई प्रोविडेंट फंड पर ब्याज बढ़ा दिया है. अब पहले से कितना ज्यादा ब्याज आपको मिलेगा- ये यहां जान सकते हैं.

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए एंप्लाई प्रोविडेंट फंड (EPF) पर ब्याज बढ़ा दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला कर लिया है. इससे पिछले वित्त वर्ष के लिए ईपीएफओ की ओर से 8.10 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था.

EPFO ने बढ़ाया ब्याज

एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खाताधारकों के लिए 8.15 फीसदी की ब्याज दर देने का फैसला लिया गया है. इस तरह से देश को 6 करोड़ से अधिक ईपीएफ खाताधारकों को बढ़ा हुआ ब्याज मिलेगा और उनके खाते में ज्यादा पैसे आएंगे. 2021-22 के लिए EPFO ने पर ब्याज दर को घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था जो पिछले चार दशक के निचले स्तर पर आ गया था. वित्त वर्ष 2020-21 में ये 8.5 फीसदी पर रहा था.

वित्त मंत्रालय निकालेगा नोटिफिकेशन

पिछले साल यानी साल 2021-22 के लिए ये ब्याज दर 8.1 फीसदी की दर पर रही थी. ये ब्याज दर पिछले 40 सालों में सबसे कम रही थी और सरकार के इस फैसले का काफी विरोध भी देखने को मिला था.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की ओर से जैसे ही ब्याज दरें तय की जाती है, वित्त मंत्रालय को इन ब्याज दरों के प्रभाव में आने का नोटिफिकेशन निकालना होता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) बोर्ड  की दो दिवसीय बैठक कल यानी 27 मार्च 2023 से शुरू हुई थी.अनुमान के मुताबिक ईपीएफओ के करीब 6 करोड़ सदस्य हैं और ईपीएफओ करोड़ों कर्मचारियों के 27.73 लाख करोड़ रुपये को मैनेज करती है. आज इस खबर के आने से देश के 6 करोड़ खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी मिली है. आज श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव 2022-23 के ईपीएफ रेट का एलान कर सकते हैं. 

पहले की ब्याज दरें जानें

मार्च 2020 में ईपीएफओ ने साल 2019-20 के लिए ब्याज दर घटाकर 8.5 फीसदी पर कर दी थी जो इसके पिछले 7 सालों का सबसे निचला स्तर था. साल 2018-19 में ईपीएफ की ब्याज दर 8.65 फीसदी पर रही थी.

ये भी पढ़ें

Demat Account: स्टाॅक मार्केट निवेशकों के लिए राहत! सेबी ने 6 महीने के लिए बढ़ाई नाॅमिनी जोड़ने की डेडलाइन, जानें नई तारीख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget