एक्सप्लोरर

Twitter Blue: ब्लू के साथ 'ग्रे' और 'गोल्ड' भी होगा ट्विटर टिक मार्क, एलन मस्क ने दी जानकारी

Elon Musk: ट्विटर अगले शुक्रवार यानि 2 दिसंबर को अपनी ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन फीचर को री-लॉन्चिंग करने जा रहा है. साथ ही ब्लू के साथ 'ग्रे' और 'गोल्ड' भी ट्विटर टिक मार्क का उपयोग कर सकेंगे.

Twitter to Launch Gold Grey Blue Verified Mark: सोशल मीडिया प्लेटफार्म (Twitter) अगले शुक्रवार तक ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन (Blue Verified Mark) सर्विस की री-लॉन्चिंग करने जा रहा है. इस बार आप ब्लू के साथ 'ग्रे' और 'गोल्ड' ट्विटर टिक मार्क का उपयोग कर सकेंगे. ट्विटर कंपनी के सीईओ एलन मस्क (Twitter CEO Elon Musk) ने एक ट्वीट के जवाब में इसकी जानकारी दी है. मस्क ने जानकारी दी है कि, ट्विटर अगले शुक्रवार यानि 2 दिसंबर 2022 को अपनी ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन फीचर को फिर से लॉन्च करेगा. जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संगठनों और मशहूर व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंग के टिक मार्क का उपयोग कर सकेंगे. 

 

'ग्रे' और 'गोल्ड' टिक मार्क


एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा, “कंपनियों के लिए गोल्ड चेक (Gold Check), सरकारों के लिए ग्रे चेक (Grey Check), सेलिब्रिटी या अन्य व्यक्तियों के लिए (Blue Check) होगा. मस्क ने कहा कि चेक एक्टिव होने से पहले सभी वेरिफाइड अकाउंट्स को मैन्युअल रूप से प्रमाणित किया जाएगा.

हर महीने देना होगा पैसा 
कंपनी ने हाल ही में अपनी घोषित $8 ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन सेवा पर रोक लगा दी थी, क्योंकि इससे फर्जी खाते तेजी के साथ बढ़ गए थे. इसके बाद कहा गया था कि मांग के बाद ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर से शुरू की जाएगी. Twitter Blue के लिए यूजर्स को शुल्क देना होगा. भारतीयों से प्रति माह 719 रुपए शुल्क के तौर पर देने होंगे. हालांकि यह सामान्य $8 शुल्क से ज्यादा है. ट्विटर ब्लू को लेकर पहले मस्क ने कहा था कि विभिन्न देशों में परचेसिंग पावर के हिसाब से कीमत तय होगी.

बैन अकाउंट हो सकते है बहाल
एलन मस्क ने कहा कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर हैंडल को बहाल करने के बाद अन्य बैन खातों के लिए 'सामान्य माफी' शुरू करेंगे. मस्क ने ट्विटर पर लिखा, "जनता ने अपनी राय दे दी है. माफी अगले सप्ताह से शुरू हो रही है. वोक्स पॉपुली, वोक्स देई." वोक्स पॉपुली, वोक्स देई एक लैटिन मुहावरा है जिसका अर्थ है "जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज है."

मिलेंगी सुविधाएं
एलन मस्‍क ने कहा था कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीन 8 डॉलर देने वाले यूजर्स को और सुविधाएं मिलेंगी. इनमें यूजर्स को रिप्‍लाई और सर्चिंग में प्राथमिकता दी जाएगी. इस फीचर के जरिए स्‍पैम और बॉट अकाउंट को खत्‍म करने में आसानी होगी. यूजर्स को ट्विटर पर लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्‍ट करने की भी सुविधा दी जाएगी. इन यूजर्स को उन पब्लिशर्स के कंटेंट के लिए भी कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जो इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम करते हैं.

ये भी पढ़ें

Financial Rules Change: 30 नवंबर तक पूरे करें ये जरूरी काम, 1 दिसंबर से बदलने जा रहे है नियम, पढ़िए पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget