एक्सप्लोरर

Star Health IPO: बिगबुल के निवेश वाली कंपनी के शेयर बेचने की सलाह दे रहे हैं विशेषज्ञ, जानिए इसके पीछे क्या है उनका तर्क?

Star Health: कंपनी में निवेश करने वालों को इश्यू प्राइस से नीचे लिस्टिंग की वजह से निराशा हाथ लगी है. विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसमें 20 पर्सेंट और गिरावट आएगी.

Star Health IPO: स्टार हेल्थ आईपीओ (Star Health IPO) के निवेशकों को शुक्रवार को निराश होना पड़ा. राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 6 फीसदी नीचे पर लिस्ट हुए हैं.

स्टार हेल्थ के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 845 रुपये प्रति शेयर और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर करीब 848.8 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर खुले. इसका इश्यू प्राइस 900 रुपये था. हालांकि NSE पर शेयर की क्लोजिंग इश्यू प्राइस से ऊपर यानि 906.85 रुपये पर हुई. शेयर बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, Star Health की कमजोर लिस्टिंग की पहले से उम्मीद थी, क्योंकि इसकी वैल्यूएशन करीब 15 से 20 फीसदी ज्यादा थी.

ये भी पढ़ें

Government Pension Scheme: शादीशुदा लोगों के लिए भी है पेंशन प्लान, जानिए किस योजना के तहत मिल सकते हैं हर महीने 5 हजार रुपये

Multibagger Stocks: 5 कारोबारी दिनों में इन शेयरों ने दिया 50 फीसदी रिटर्न, क्या आपका भी है इनमें निवेश?

हफ्ते के आखिरी दिन स्टार हेल्थ का आईपीओ (Start Health IPO) 845 रुपये पर लिस्ट हुआ. दोनों एक्सचेंजों पर लिस्टिंग इश्यू प्राइस से नीचे हुई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर ने खुलने के तुरंत बाद 828 रुपये का लो (Low) और फिर 940 रुपये का हाई लगा दिया. हालांकि इसके बाद ये स्टॉक एक दायरे में ही ट्रेड करता रहा.

बेचने की सलाह

खबरों के मुताबिक, विशेषज्ञ कह रहे हैं कि जिन लोगों को शेयर अलॉट हुए हैं, उन्हें मौजूदा स्तर पर घाटा बुक करने की सलाह दी जाती है. इश्यू के कमजोर लिस्टिंग की पहले से उम्मीद थी. आईपीओ का इश्यू प्राइस करीब 15 से 20 फीसदी अधिक वैल्यू पर ऑफर किया गया था. ऐसे में स्टार हेल्थ का शेयर अभी और नीचे जा सकता है.

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि स्टॉक की कीमत गिरकर 725 से 750 रुपये तक जाने पर निवेशक इसे 6 महीने की अवधि के लिए 1,000 से 1,100 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें 640 रुपये का स्टॉप लॉस भी जरूर मेंटेन करना चाहिए.

नई खरीद के लिए करें इंतजार

जानकारों के मुताबिक इस आईपीओ का वैल्युएशन अधिक था और उसे देखते हुए Star Health के शेयरहोल्डरों को शेयरों को तत्काल बेचने की सलाह दी जाती है. जिस तरह पेटीएम (Paytm) के शेयरों में लिस्टिंग के बाद गिरावट देखने को मिली थी, उसी तरह स्टार हेल्थ में भी गिरावट की आशंका है.

शेयर बाजार की समझ रखने वालों के मुताबिक, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस और इस इंडस्ट्री के लिए लॉन्ग-टर्म आउटलुक पॉजिटिव हैं. इसलिए निचले स्तर पर इसमें खरीदारी की उम्मीद कर सकते हैं. जो लोग इसमें नई पोजिशन लेना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि स्टॉक किस लेवल पर आकर अट्रैक्टिव दिखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget