एक्सप्लोरर

No GST on Turmeric: क्या अब हल्दी पर नहीं लगेगी जीएसटी, जानिए महाराष्ट्र AAAR ने क्या दिया फैसला?

GST On Turmeric: हल्दी के लिए अब तक 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगाए जाने की व्यवस्था थी. लेकिन अब इसमें एक बड़ा बदलाव करने का आदेश आ गया है. जानिए आखिर इस फैसले में और क्या कहा गया है?

GST On Turmeric News: जीएसटी की अपीलेट अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (AAAR) महाराष्ट्र ने फैसला दिया है कि सूखी और पॉलिश्ड हल्दी पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा. इसके पहले इस पर महाराष्ट्र की ही अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (GST-AAR) ने निर्देश दिया था कि सूखी और पॉलिश्ड हल्दी को कृषि उत्पाद के तौर पर नहीं देखा जा सकता है ऐसे में उसके ऊपर जीएसटी लगाया जाएगा.

हल्दी पर जीएसटी (GST) को लेकर अब ये नई तस्वीर सामने आई है. जीएसटी अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स (GST-AAR) की महाराष्ट्र बेंच ने व्यवस्था दी थी कि हल्दी एक मसाला (Spice) है जिस पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी (Goods & Service Tax) लगेगा. बेंच के सामने यह सवाल रखा गया था कि क्या हल्दी कृषि उत्पाद (Agriculture Product) है जिसे जीएसटी में छूट मिलेगी.

जीएसटी-एएआर ने अपने फैसले में कहा कि किसान हल्दी को पहले उबालते हैं और फिर सुखाने के बाद पॉलिश करके बाजार में बेचते हैं. यह फैसला जीएसटी-एएआर की गुजरात बेंच के फैसले के उलट था. जीएसटी-एएआर के कर्नाटक बेंच ने भी हाल में कहा था कि अंडा (कच्चे रूप में) एक एग्रीकल्चर प्रोडक्ट है जिस पर जीएसटी नहीं लगेगा.

क्या है एग्रीकल्चरल प्रॉड्यूस

जानकारी के मुताबिक ताजा मामले में कमीशन एजेंट नितिन बापूसाहेब पाटिल ने आवेदन किया था. वह एग्रीकल्चरल प्रॉड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) के अधिकारी की देखरेख और किसानों तथा ट्रेडर्स की मौजूदगी में नीलामी करता था. अगर नीलामी की कीमत किसानों को मंजूर होती थी तो वह बिचौलिए का काम करता था. इसके लिए उसे एपीएमसी नियमों के मुताबिक ट्रेडर्स से 3 फीसदी कमीशन मिलता था. एएआर को दिए आवेदन में पाटिल ने यह भी जानना चाहा था कि उनकी सर्विसेज को जीएसटी में छूट मिलेगी या नहीं.

28 जून, 2017 के नोटिफिकेशन के मुताबिक कोई भी फसल और पशुपालन (घोड़े को छोड़कर) एग्रीकल्चरल प्रॉड्यूस है. लेकिन इन पर किसी तरह की प्रोसेसिंग नहीं होनी चाहिए जिससे इनके मूल रूप में कोई बदलाव हो. जीएसटी-एएआर ने कहा कि आवेदक यह साबित करने में नाकाम रहा कि किसान अपने खेतों में ही हल्दी पर स्पेशलाइज्ड प्रोसेस करते हैं.

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency: 'समुद्री लुटेरों की दुनिया के जैसी है क्रिप्टोकरेंसी'- आखिर भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार को क्यों कहनी पड़ी ये बात?

पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, Asia का तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला स्टॉक एक्सचेंज बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget