एक्सप्लोरर

e-Shram Card Self Registration: ऐसे करा सकते हैं ई-श्रम कार्ड के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन, सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कराते ही मजदूरों को अपने-आप केंद्र सरकार की सरकारी योजना का लाभ मिलना शुरू होगा. e-Shram Card Self Registration Form से ई-श्रमिक कार्ड 2022 बनवाया जा सकता है. 

e-Shram Card Self Registration Form 2022: ई-श्रम कार्ड एक ऐसी योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के रोजगार के लिए प्रबंध करती है. साल 2021 में सरकार ने इस योजना के लिए ई-श्रम पोर्टल (e-shram card) की शुरुआत की थी. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों के बैंक खाते में हर महीने पांच सौ रुपये के मुताबिक' दो महीने के हिसाब से एक हजार रुपये ट्रांसफर कर चुकी है. यह फायदा उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा, जिन्होंने 31 दिसंबर तक ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था.

जानें योजना के बारे में 
केंद्र सरकार ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के माध्यम से भारत के असंगठित बेरोजगार गरीब मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम योजना 2022 का शुभारंभ किया है. जिसके माध्यम से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गरीब मजदूर परिवारों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जावेगा. 

e-Shram Card पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन की है सुविधा
e-Shram Card Portal दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने लॉन्च किया हैं. ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन 2022 कराते ही मजदूरों को अपने-आप केंद्र सरकार की सरकारी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. e-Shram Card Self Registration Form से ई-श्रमिक कार्ड 2022 बनवाया जा सकता है. 

ई-श्रम कार्ड पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन
अब आप ई-श्रम पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं और इसके लिए बेहद आसान सी प्रक्रिया है. यहां पर आपको इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है. ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन भरने करने वालों को ई-श्रम पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से अप्लाई करने का मौका मिल रहा है. श्रम और रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से e-Shram Card Online Form प्रस्तुत कर सकते हैं.

e-Shramik Card Online Form के लिए ऐसे अप्लाई कर सकते हैं
ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम Register on E-shram के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद इस पेज पर अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोर्ड, ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करें.
अब मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के ऑप्शन को चुनें.
आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा जिसे ओटीपी बॉक्स में टाइप करना होगा.
आवेदन फॉर्म में नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र दर्ज करनी होगी.
फॉर्म पूरा भर जाने पर आपको इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने के पश्चात सबमिट बटन को क्लिक करें.
अब आपकी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो गई है.

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के मुख्य फायदे जान लें
भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के साथ ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा. सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा. इसके अलावा भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है और स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलने में मददगार साबित होता है. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सुविधा दी जाएगी. ई-श्रम कार्ड बनवाने वालों को मकान बनवाने में सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान की जाएगी और बच्चे की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Multiple Accounts: जरूरी खबर! आपने भी एक से ज्यादा अकाउंट खुलवा रखे हैं तो आज ही करवा दे बंद, हो सकता है बड़ा नुकसान

Voter ID Card बनवाना हुआ बहुत ही आसान, घर बैठे फटाफट कर दें अप्लाई, जानें क्या है तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget