एक्सप्लोरर

Zerodha: शेयर बाजार से ही कमाने वाली कंपनी के सीईओ को नहीं लगता आईपीओ उतने फायदे का सौदा, जनिए क्या है वजह

Zerodha IPO: आने वाले कुछ दिनों तक इस ब्रोकरेज फर्म का IPO आने की संभावना नहीं दिख रही है. कंपनी के CEO नितिन कामत ने बताई है ये बड़ी वजह, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Zerodha IPO: आईपीओ बाजार (IPO Market) के लिए मौजूदा साल काफी अच्छा रहा है. जोमैटो, पेटीएम, पारस डिफेंस और नायका जैसी कंपनियों के IPO को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया है. कई कंपनियों की वैल्यूएशन IPO आने के तुरंत बाद ही एक लाख करोड़ रुपये को ही पार कर गई. आंकड़ों के मुताबिक इस साल देश में अब तब 35 कंपनियां यूनिकॉर्न का दर्जा पा चुकी हैं.

IPO अंत नहीं है

हालांकि IPO और शेयर मार्केट में हालिया बुल रैली के वाबजूद जीरोधा (Zerodha) के सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) इस बात से सहमत नहीं है कि शेयर बाजार में लिस्ट होना उनकी कंपनी के अच्छा दांव रहेगा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आखिर क्यों जीरोधा का IPO नहीं लाया जा रहा है, जबकि इस समय काफी मार्केट में काफी अधिक वैल्यूएशन पा सकते हैं? सबसे पहले तो मैं यह कहूंगा कि IPO एक शुरुआत है, न कि अंत. जैसे ही आपकी शेयरहोल्डिंग में लाखों कन्जर्वेटिव रुख वाले रिटेल इनवेस्टर्स शामिल होते हैं, वैसे ही आपकी दायित्व काफी बढ़ जाते हैं."   

Why not IPO @zerodhaonline when you can potentially get ridiculous valuations?
Firstly, we think an IPO is the beginning & not the end. As soon as you have lakhs of conservative retail investors on your cap table, the obligations go up exponentially. 1/4

— Nithin Kamath (@Nithin0dha) November 12, 2021

">

   

देश के सबसे बड़े स्टॉकब्रोकर के फाउंडर नितिन कामत ने आगे लिखा, "हम एक ऐसी दुनिया में हैं जहां कंपनियों को उनकी भविष्य की सभी ग्रोथ संभावनाओं के आधार पर बिल्कुल सटीकता के साथ वैल्यूएशन मिल रही है. किसी शेयर के अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी है कि आप बेहतर प्रदर्शन करें. एक सीईओ के रूप में, मुझे यह सोचकर डर लगता है कि आपकी ग्रोथ कंपनियों को लेकर जो आज उम्मीदें हैं, उससे बेहतर प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं."

कामत ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट करते हुए लिखा, "हमने कभी कमाई या ग्रोथ को लेकर कोई टारगेट नहीं तय किया है. हमारा हमेशा मानना रहा है कि अगर हम ग्राहक के लिए अच्छा कर सकते हैं और अगर भाग्य हमारे साथ देता है, तो बाकी सब कुछ अपने आप ही हो जाएगा. हमारी कोर टीम हर समय उस दर्शन से दूर जाने से डरती है, जो कि एक IPO के बाद होगा."

IPO से डर की वजह

कामत ने इस डर के पीछे की एक और वजह बताते हुए कहा कि डरने का एक कारण यह भी है कि ब्रोकिंग को लेकर शायद ही कोई अनुमान लगाया जा सकता है. जब कोई मुझसे 3 साल के प्रोजेक्शन के लिए पूछता है, तो मैं आमतौर पर जवाब देता हूं, क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि निफ्टी मिडकैप इंडेक्स अगले 3 साल में क्या कर सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा यूजर बेस से लेकर कमाई में बढ़ोतरी तक सब कुछ लगभग उसी इंडेक्स को दर्शाता है.

आपक को यहां बता देना जरूरी है कि जीरोधा दूसरे स्टार्टअप के उलट बिना किसी एक्सटर्नल फंडिंग के यूनिकॉर्न स्टेटस तक पहुंची है. पूरी तरह से फाउंडरों के पैसे से शुरू हुआ यह स्टार्टअप, देश के उन कुछ चुनिंदा स्टार्टअप में से एक है, जो मुनाफे में है.

ये भी पढ़ें

Overdraft facility: खाते में बैलेंस से भी ज्यादा पैसे दे देगा बैंक, जानिए इस सरकारी बैंक की स्कीम की पूरी डीटेल

Motor Insurance: ये हैं वो 7 कारण जिनके चलते आपकी गाड़ी का मोटर इंश्योरेंस हो सकता है खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget