एक्सप्लोरर

DDA Diwali Housing Scheme: इस दिवाली पूरा करें अपने घर का सपना, डीडीए लेकर आ रही शानदार स्कीम, पेंटहाउस भी उपलब्ध

DDA Housing Scheme 2023: डीडीए की इस स्कीम में पेंट हाउस और सुपर रिच इनकम ग्रुप के फ्लैट भी शामिल हो सकते हैं. वहीं एलआईजी और एमआईजी जैसी कैटेगरी के फ्लैट भी ऑफर हो सकते हैं...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए जल्दी ही एक नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान कर सकता है. खबरों में कहा जा रहा है कि हाउसिंग स्कीम का ऐलान दिवाली के आस-पास हो सकता है. नई स्कीम के तहत लगभग 30 हजार अपार्टमेंट ऑफर किए जा सकते हैं.

लग्जरी घर भी हो सकते हैं ऑफर

मनीकंट्रोल की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि डीडीए दिवाली के आस-पास नई हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी में है. प्रस्तावित स्कीम में अलग-अलग श्रेणियों के करीब 30 हजार अपार्टमेंट ऑफर किए जा सकते हैं. उनमें सुपर हाई इनकम ग्रुप यानी एसएचआईजी फ्लैट और पेंटहाउस भी शामिल हो सकते हैं. वहीं हमेशा की तरह एलआईजी और एमआईजी जैसे किफायती विकल्प भी रहने वाले हैं.

इन जगहों पर घर लेने का मौका

रिपोर्ट के अनुसार, डीडीए की नई स्कीम में द्वारका सेक्टर 19बी, द्वारका सेक्टर 14, नरेला, वसंत कुंज, रोहिणी, लोक नायक पुरम जैसे स्थानों पर घर ऑफर किए जा सकते हैं. स्कीम का ऐलान होने पर अन्य स्थानों की जानकारी भी मिल सकती है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि नई हाउसिंग स्कीम में लोगों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर घर खरीदने का मौका मिल सकता है.

कैटेगरी के हिसाब से घरों की संख्या

नरेला में इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन यानी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 5000 से ज्यादा फ्लैट ऑफर हो सकते हैं. वहीं स्कीम में करीब 2000 एमआईजी फ्लैट और 16 सौ एचआईजी फ्लैट हो सकते हैं. लोक नायक पुरम में करीब 600 एमआईजी फ्लैट और 200 ईडब्ल्यूएस फ्लैट रह सकते हैं. प्रीमियम कैटेगरी की बात करें तो द्वारका सेक्टर 19बी में करीब 14 लग्जरी पेंटहाउस और एसएचआईजी कैटेगरी में करीब 170 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने का मौका मिल सकता है.

इतनी हो सकती हैं कीमतें

जहां तक कीमतों की बात है, सूत्रों का कहना है कि एसएचआईजी फ्लैट की कीमतें 3 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती हैं. एचआईजी अपार्टमेंट की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये हो सकती है. एमआईजी फ्लैट की कीमतें 1 करोड़ से 1.30 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है. ईडब्ल्यूएस फ्लैट 11 से 14 लाख रुपये में मिल सकते हैं, जबकि एलआईजी फ्लैट की कीमतें 15 से 30 लाख रुपये हो सकती हैं. बाकी कीमतों की सटीक जानकारी स्कीम के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले मिली गुड न्यूज, फिच ने इतना बढ़ा दिया भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget