एक्सप्लोरर

अब पेट्रोल पंप पर मिलेगीं दवा भी, जानिए क्या नया करार हुआ है जिससे ग्राहकों को होगा फायदा

क्या ही अच्छा हो अगर पेट्रोल भरवाने जाएं और वहीं आपके काम की दवाएं भी आपको मिल जाएं. अब ऐसा होना संभव हो गया है क्योंकि दवा इंडिया के कंपनी आउटलेट इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट में भी खुल रहे हैं.

Dava India Outlet in IOC Outlet: इंडियन ऑयल, द एनर्जी ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को ईंधन और गैर-ईंधन श्रेणियों में बेहतर और कुशल ग्राहक सेवाएं प्रदान करने के लिए काम कर रहा है. अपनी नवीनतम अग्रणी पहल में, इंडियन ऑयल ने मैसर्स दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी लिमिटेड के साथ दिल्ली और हरियाणा राज्य में इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट्स में दवा इंडिया के  "कंपनी आउटलेट्स" खोलने के लिए टाई-अप किया है.

दिल्ली में आईओसी के आउटलेट में खुला दवा इंडिया का आउटलेट
इस करार को मूर्तरूप देते हुए, महान क्रिकेटर और दवा इंडिया के ब्रांड एंबेसडर श्री कपिल देव ने इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट मैसर्स वेलकम मोटर्स, साकेत, नई दिल्ली में दवा इंडिया के पहले कंपनी आउटलेट का उद्घाटन किया, जिसमें श्री श्याम बोहरा, कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख, दिल्ली स्टेट ऑफिस, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड; श्री केतन जोटा, सीईओ, मैसर्स जोटा हेल्थ केयर; श्री संजय कुमार सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक (खुदरा बिक्री), दिल्ली राज्य कार्यालय और दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे .

12 और दवा इंडिया स्टोर्स को शुरू करने  की प्रक्रिया जारी
इस अवसर पर श्री श्याम बोहरा ने कहा की ग्राहकों के लिए दवा इंडिया के साथ इस करार के माध्यम से इंडियन ऑयल के मूल्यबर्धित ग्राहक सेवाओं के प्रस्ताव की पुष्टि की है. इस नई पहल से ग्राहकों के  बीच जेनेरिक एवं प्रभावी  लागत वाली दवाओं  को पहुंचाने में मदद मिलेगी. श्री बोहरा ने यह भी बताया कि दिल्ली में इंडियन ऑयल  के रिटेल आउटलेट्स में 12 और दवा इंडिया स्टोर्स को शुरू करने  की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं.

वैल्यू एडेड सर्विसेज मुहैया कराए जाएंगी
इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट में दवा इंडिया  के  पहले  कंपनी आउटलेट के शुभारंभ से ग्राहकों के लाभ के लिए दवा इंडिया के साथ इंडियन ऑयल के दीर्घकालिक संबंध की शुरुआत का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है. इंडियन ऑयल अपने प्रयासों के माध्यम से ग्राहकों को अपने खुदरा बिक्री केन्द्रों पर गैर-ईधन पेशकशों में प्रवेश करके मूल्य वर्धित सेवाएं प्रदान कर रहा है. दवा इंडिया आउटलेट के उद्घाटन के साथ दिल्ली और हरियाणा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों पर ऐसे कई और स्टोरों की शुरुआत कि जा रही है.

रोजगार सृजन में भी उपयोगी
नई पहल "जेनेरिक दवाओं" को बढ़ावा देगी और इसका लाभ आबादी के व्यापक वर्गों द्वारा उठाया जाएगा, जिससे दवाएं सस्ती और सभी के लिए सुलभ हो जाएंगी.  दवा इंडिया देश के हर कोने में इंडियन ऑयल के  रिटेल आउटलेट्स और अन्य टच पॉइंट्स के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाने की परिकल्पना कर सकता है. यह पहल आत्मनिर्भर भारत के अनुरूप है, जो रोजगार सृजन में भी मदद करेगी.

ये भी पढ़ें

ऑलटाइम हाई लेवल की ओर बढ़ा गोल्ड, चेक करें 10 ग्राम का भाव, चांदी 1200 रुपये से ज्यादा उछली

MacDonald's, स्टारबक्स, कोका-कोला, PepsiCo ने रूस में कारोबार टेंपरेरी रूप से किया बंद, लोगों पर पड़ेगा बड़ा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget