एक्सप्लोरर

Consumer News: खराब इंजन के साथ मिली नई कार, अब मिलेगा 15 लाख से ज्यादा मुआवजा

Consumer Compensation: कस्टमर को नई कार खरीदने के कुछ ही समय बाद से इंजन की खराबी के चलते परेशान होना पड़ रहा था, लेकिन सर्विस सेंटर में उसे ठीक नहीं किया जा सका था...

हर इंसान बड़ी उम्मीदों के साथ नई कार खरीदता है. उसके लिए सालों से पैसे जोड़ता है या बैंकों से कर्ज उठाता है. इतने जतन के बाद अगर नई कार ही खराबी के साथ मिले तो स्वाभाविक है निराशा होगी. ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं और खराबी के साथ कार मिलने पर ग्राहक परेशान होते रह जाते हैं. एक ऐसे ही मामले में एक ग्राहक को अब लाखों रुपये का मुआवजा मिलने वाला है.

सर्विस सेंटर से नहीं ठीक हुई दिक्कत

यह मामला है हरियाणा के अंबाला के रहने वाले सुखजिंदर सिंह का. सालों पहले उन्होंने हुंडई की वर्ना कार खरीदी थी. 2013 में खरीदी गई नई कार में शुरुआत से ही दिक्कतें आने लगी थीं. कार के इंजन में खराबी को सही कराने के लिए वह परेशान होते रहे. उन्हें 16 महीने के अंदर 6 बार सर्विस सेंटर जाना पड़ गया, लेकिन उसके बाद भी इंजन की समस्या ठीक नहीं हुई. सर्विस सेंटर में उसे ठीक किया जाता रहा और सुखजिंदर सिंह की कार के इंजन में दिक्कतें आती रहीं.

15 लाख रुपये से ज्यादा मुआवजा

अंत में मजबूर होकर सुखजिंदर सिंह ने उपभोक्ता मामलों की अदालत का रुख किया. विभिन्न कंज्युमर फोरमों में उन्होंने लगभग 10 साल न्याय के लिए लड़ाई की और अब जाकर उन्हें जीत हासिल हुई. नेशनल कंज्युमर डिस्पुट्स रिड्रेसल कमिशन (एनसीडीआरसी) ने कार कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया को मुआवजा देने के लिए कहा है. कमिशन के आदेश के अनुसार, हुंडई मोटर्स प्रभावित ग्राहक सुखजिंदर सिंह को हर्जाने में 15.1 लाख रुपये का भुगतान करेगी.

ब्याज समेत लौटाने होंगे पैसे

सुनवाई में एनसीडीआरसी ने माना कि कार के इंजन में शुरुआत से खराबी थी और उसे बदलने की जरूरत थी. चूंकि कंपनी इतने साल बीत जाने के बाद इंजन नहीं बदल पाई, कमिशन ने कंपनी को कहा कि वह ग्राहक को पूरे पैसे रिफंड करे. खरीद की कीमत के साथ कमिशन ने इतने सालों के लिए ब्याज का भी भुगतान करने को कहा.

एनसीडीआरसी ने सुनाया ये फैसला

एनसीडीआरसी ने कहा- ग्राहक के द्वारा कार 17 अगस्त 2011 को खरीदी गई थी. यानी कार की उम्र के 13 साल से ज्यादा बीत चुके हैं. अब अगर कंपनी कार का इंजन बदल भी देती है तो उसके इस्तेमाल के लिए बहुत कम समय बचा है, क्योंकि कुछ ही साल में कार का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो जाएगा. मतलब ग्राहक ने कार खरीदने में जो इन्वेस्ट किया, उसे उसका फायदा नहीं मिल पाएगा. ऐसे में कंपनी को पूरे पैसे ब्याज समेत लौटाने होंगे.

डिस्ट्रिक्ट फोरम ने दिया था ये आदेश

इससे पहले डिस्ट्रिक्ट फोरम ने कई साल पहले अपने आदेश में कंपनी को इंजन बदलने का आदेश दिया था. इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट फोरम का फैसला 17 जून 2016 को आया था, जिसमें हुंडई मोटर्स को कहा गया था कि वह खराब कार के इंजन को बदले. हालांकि कंपनी ने डिस्ट्रिक्ट फोरम के आदेश का पालन नहीं किया.

ये भी पढ़ें: जापान तक पहुंची लहर, ये दिग्गज कंपनी कर रही एक दशक की सबसे बड़ी छंटनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget