एक्सप्लोरर

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की टैक्स सेविंग स्कीम्स में 10000 रुपये की मंथली SIP करने वाले निवेशकों ऐसे बन गए करोड़पति!

ELSS Mutual Fund Schemes: इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम ऐसी म्यूचुअल फंड्स स्कीमें होती हैं जिसमें निवेशक निवेश करने पर बेहतर रिटर्न पाने तो पाते हैं हीं पर साथ में टैक्स भी बचाते हैं.

Crorepati Mutual Fund Schemes: इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) म्यूचुअल फंड्स ऐसे फंड्स होते हैं जो अपने निवेशकों के लिए पैसा तो बनाते ही हैं पर साथ में टैक्स भी बचाने का काम करते हैं. और आप ये जानकर हैरान हो जायेंगे कि ऐसे कई इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम ( Equity Linked Savings Scheme) वाले  म्यूचुअल फंड्स स्कीमें हैं जिनके शुरू होने के बाद जिन निवेशकों ने इन फंड्स में सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए हर महीने 10000 रुपये का निवेश किया है उन निवेशकों को इन फंड्स ने करोड़पति बना दिया है. 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी सात इक्विटी लिंक्ड म्यूचुअल फंड्स स्कीमें हैं जिन्होंने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. और इन स्कीमों के लॉन्च होने के बाद से किसी निवेशक ने 10000 रुपये का एसआईपी शुरू किया हो तो निवेशकों का कॉरपस 25 सालों में 1 करोड़ रुपये को भी पार कर चुका है. 

एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड

उदाहरण के लिए एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड (SBI Long Term Equity Fund) सबसे पुराने ईएलएसएस फंड है. और पिछले 25 सालों में जिन निवेशकों ने 10000 रुपये का एसआईपी इस फँड में किया उका निवेश बढ़कर 5.66 करोड़ रुपये हो गया है. इस फंड ने निवेशकों को सालाना 19.42 फीसदी का रिटर्न दिया है.  

HDFC ELSS टैक्स सेवर स्कीम

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का एचडीएफसी ईएलएसएस टैक्स सेवर स्कीम (HDFC ELSS Tax Saver Scheme) ने भी अपने यूनिटधारकों को जोरदार रिटर्न दिया है. इस फंड में अगर किसी निवेशक ने 25 साल पहले 10000 रुपये का एसआईपी शुरू किया हो तो उसका कॉरपस बढ़कर 5.08 करोड़ रुपये बढ़कर हो चुका है. इस फंड ने सालाना 18.77 फीसदी के दर से रिटर्न दिया है. 

आईसीआईसीआई प्रू ELSS टैक्स सेवर फंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड की आईसीआईसीआई प्रू ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (ICICI Pru ELSS Tax Saver Fund) में भी अगर 25 साल पहले किसी निवेशक ने 10000 रुपये का एसआईपी शुरू किया हो उसका निवेश बढ़कर 4.92 करोड़ रुपये हो चुका है. इस फंड ने निवेशकों को 18.57 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

फ्रैंकलिन इंडिया ELSS टैक्स सेवर फंड

फ्रैंकलिन इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (Franklin India ELSS Tax Saver Fund) भी उन टैक्स सेविंग स्कीमों में शामिल है जिसने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. इस फंड में एसआईपी के जरिए निवेशकों ने 10000 रुपये का निवेश किया हो तो उनका निवेश बढ़कर बढ़कर 4.52 करोड़ रुपये हो चुका है और इस फंड ने 18.06 फीसदी का रिटर्न दिया है.

रिटर्न देने के साथ बचाता है टैक्स भी

आपको बता दें इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम वाले टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड्स ऐसी स्कीमें होती हैं जिसमें निवेशक बेहतर रिटर्न के साथ इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स बचाने के लिए निवेश करते हैं. ईएलएसएस फंड्स में किया जाने वाला निवेश तीन सालों के लिए लॉक-इन पीरियड में रहता है.   

ये भी पढ़ें

IPO Update: अमीर निवेशक नहीं लगा रहे आईपीओ में पैसा! एनटीपीसी ग्रीन-स्विगी-हुंडई मोटर तरस गए HNI इंवेस्टर्स के निवेश के लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget