एक्सप्लोरर

रेवेन्यू घटा, छीनी जा रहीं नौकरियां, इंक्रीमेंट टले, फिर भी एम्प्लॉयी से 1647 गुना ज्यादा पैसा ले रहे CEO 

Cognizant CEO Salary: कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार सिंगसेटी को लगभग 186 करोड़ रुपये दिए गए हैं. कंपनी का रेवेन्यू गिरने के बावजूद मिली यह भारी रकम अब स्टेकहोल्डर्स की आंखों में चढ़ गई है.

Cognizant CEO Salary: आईटी सेक्टर में पिछले साल से ही बुरे दिन चल रहे हैं. भारत समेत दुनियाभर में छंटनी का दौर जारी है. कॉस्ट कटिंग के नाम पर लाखों कर्मचारियों की नौकरी छीनकर उन्हें घर बिठा दिया गया है. कंपनियों का कारोबार कम हो रहा है. उनका रेवेन्यू घट रहा है. इस साल ज्यादातर आईटी कंपनियां कैंपस हायरिंग भी नहीं कर रहीं. आशंका जताई जा रही है कि साल 2024 भी आईटी सेक्टर के लिए खुश खास नहीं होने जा रहा है. मगर, सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि कंपनियों के टॉप मैनेजमेंट को सैकड़ों करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर यही कंपनियां दे रही हैं. कॉग्निजेंट के सीईओ (Cognizant CEO) रवि कुमार सिंगसेटी (Ravi Kumar Singisetti) को साल 2023 के लिए लगभग 186 करोड़ रुपये (2.25 करोड़ डॉलर) सैलरी मिली है. वह भी तब जब कॉग्निजेंट का रेवेन्यू घटा है. भारत में सीईओ को कर्मचारियों से लगभग 1647 गुना सैलरी दी जा रहे है. इस आंकड़े ने देश में सैलरी को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है. 

कॉग्निजेंट के रेवेन्यू में आई गिरावट 

कॉग्निजेंट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. कंपनी के रेवेन्यू 0.3 फीसदी घटकर 19.4 अरब डॉलर रह गया है. फिर भी कंपनी ने अपने सीईओ रवि कुमार सिंगसेटी को वन टाइम अवार्ड्स के नाम पर भारी भरकम रकम दी है. इसमें परफॉरमेंस स्टॉक यूनिट्स और कैश साइन इन बोनस भी शामिल है. उनसे पहले कंपनी के सीईओ रहे ब्रायन हम्फ्रीज (Brian Humphries) को साल 2023 में 42 लाख डॉलर और सीएफओ जतिन दलाल (Jatin Dalal) को 52 लाख डॉलर दिए गए थे. 

दुनिया के मुकाबले काफी कम मिलती है भारत में सैलरी 

इसके चलते भारत में सीईओ और कर्मचारियों के बीच वेतन का अनुपात लगभग 1647:1 हो गया है. दुनिया में यही आंकड़ा 556:1 का है. कंपनियों के खराब वित्तीय प्रदर्शन और टॉप मैनेजमेंट की विशालकाय सैलरी अब स्टेकहोल्डर्स की नजर में चढ़ने लगी है. देश में कर्मचारियों की वेतन का औसत 13,735 डॉलर है. दुनिया में यही आंकड़ा 40,660 डॉलर है. हम फिलहाल दुनिया में कर्मचारियों को मिलने वाली वेतन से भी काफी पीछे हैं. दूसरी तरफ भारत में टॉप मैनेजमेंट को अविश्वसनीय रकम दी जा रही है. 

टाल दिया गया था कॉग्निजेंट कर्मचारियों का इंक्रीमेंट 

हाल ही में कॉग्निजेंट ने कर्मचारियों का इंक्रीमेंट 4 महीने के टाल दिया था. इसके चलते कर्मचारियों के अंदर पहले से ही असंतोष था. अब सीईओ के पैकेज को सुनकर उनको तगड़ा झटका लगना तय है. अब यह देखना रोचक रहेगा कि कंपनी इस असंतोष को लेकर भविष्य में क्या करती है. साथ ही सभी स्टेकहोल्डर्स की नजर कंपनी की आगामी पॉलिसी पर भी रहेगी.

ये भी पढ़ें 

Cyber Frauds: साइबर फ्रॉड पर 100 दिन में कसी जाएगी नकेल, बनेगी नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget