एक्सप्लोरर

China Deflation: चीन के लिए खतरे की घंटी! तीन साल में सबसे तेजी से घटी महंगाई, 'डिफ्लेशन' से जूझ रहा देश

China Deflation: चीन में नवंबर 2023 में महंगाई में जबरदस्त कमी देखी गई है और इससे देश में डिफ्लेशन बढ़ गया है. इसका बुरा चीन की अर्थव्यवस्था पर हो सकता है.

Deflation in China: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पिछले लंबे वक्त से बुरे दौर से गुजर रहा है और अब इसे लेकर एक और चिंता की खबर आई है. देश में अपस्फीति यानी डिफ्लेशन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 में चीन में उपभोक्ता कीमतों में तीन साल में सबसे तेज गिरावट देखी गई है और उपभोक्ता महंगाई दर (CPI) दर नवंबर 2022 और अक्टूबर 2023 के मुकाबले 0.5 फीसदी तक गिर गया है.

चीन में डिफ्लेशन के पीछे क्या है कारण?

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (NBS) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चीन में डिफ्लेशन की स्थिति पैदा हो गई है. इसके पीछे कई कारण है, लेकिन कमजोर घरेलू डिमांड ने इकोनॉमिक रिकवरी को धीमा करने के साथ ही देश में महंगाई में कमी की है. CPI में लगातार आ रही कमी देश को डिफ्लेशन की तरफ ले जा रही है.

उम्मीद से ज्यादा दर्ज हुई डिफ्लेशन

समाचार एजेंसी रायटर्स के पोल के मुताबिक नवंबर 2023 में महंगाई दर में सालाना और महीने के आधार पर 0.1 फीसदी कम रहने का अनुमान जताया गया था, लेकिन वास्तविक आंकड़े ज्यादा झटका देने वाले आए है. देश में एक महीने और सालाना दोनों के आधार पर महंगाई दर 0.5 फीसदी तक घट गई है. चीन में डिफ्लेशन की स्थिति पर एक्सपर्ट्स ने कहा है कि यह आंकड़ें चिंताजनक हैं.

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमी, सर्दियों में लोगों द्वारा कम ट्रैवल और सप्लाई चेन में दिक्कतों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. चीन में नवंबर 2023 में एनर्जी और मुख्य खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 0.6 फीसदी रही है. वहीं देश उत्पादक मूल्य सूचकांक  (PPI) में लगातार 14वें महीने में गिरावट देखी गई है और यह 3 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं एक्सपर्ट्स ने PPI 2.8 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी.

क्या है 'डिफ्लेशन'?

किसी देश की महंगाई में गिरावट को 'डिफ्लेशन' या 'अपस्फीति' कहा जाता है. इससे देश में खाने-पीने से लेकर एनर्जी तक सस्ती हो जाती हैं, लेकिन यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं होता है. इससे बिजनेस और कंपनियों के मुनाफे पर बुरा असर पड़ता है. डिफ्लेशन के पीछे मुख्य कारण यह है कि मार्केट में सप्लाई ज्यादा और मांग कम होना. सप्लाई चेन में अंतर से डिफ्लेशन की स्थिति पैदा होती है. 

ये भी पढ़ें-

Special FD Scheme: तगड़ा ब्याज देने वाली तीन स्पेशल एफडी स्कीम 31 दिसंबर को हो रही खत्म, निवेश का है आखिरी मौका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget