एक्सप्लोरर

Home Loan: घर खरीदने के लिए ऐसे चुने सबसे सस्ता होम लोन, आपको नहीं होगी परेशानी, ये स्टेप करें फॉलो

Home loan लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे आपको होम लोन के लिए अलग-अलग दरों पर लोन मिलता हैं. बैंक अपने होम लोन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफ़र दे रहे हैं.

Cheapest Home Loan In India : देश में अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है. आज मार्केट में कई बैंक और वित्तीय संस्थान आपको होम लोन के लिए आकर्षक ऑफर दे रहे है. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2022 के बाद रेपो रेट में लगातार चौथीं बार इजाफा हुआ है. आपको बता दे कि आरबीआई ने 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.90 फीसदी कर दिया है. जिसके बाद से बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा ब्याज दरों में बढोतरी का सिलसिला शुरू हो गया. 

डिस्काउंट और ऑफ़र 
अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे आपको होम लोन के लिए अलग-अलग दरों पर लोन मिलता हैं. बैंक अपने होम लोन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफ़र दे रहे हैं. जिन ग्राहकों का बैंक के साथ पहले ही संबंध है उन्हें प्री-अप्रुव्ड लोन की भी पेशकश की जा रही है. तो अगर आप होम लोन लेने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए यही समय सबसे बेहतर साबित हो सकता है.

देखें लोन एलिजिबिलिटी 
आपको बता दे कि सबसे पहले आपको अपने घर का बजट तय कर ले. इसके बाद, आप डाउन पेमेंट के लिए पैसे अलग रख सकते हैं और फिर देख सकते हैं कि आपको अपनी जरूरतों और योग्यता के आधार पर बैंकों से कितना लोन लेने की जरूरत है. आपको अपने क्रेडिट स्कोर की जांच करनी चाहिए जिससे पता चले कि आप अपनी जरूरत की राशि का लाभ उठा सकते हैं या नहीं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर 700 से ऊपर है तो आपको लोन लेने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. यदि स्कोर 700 से कम है, तो समय आ गया है कि आप इसे सुधारने पर ध्यान दें.

ब्याज दरों की तुलना जरूरी
क्रेडिट स्कोर और लोन एलिजिबिटी चेक करने के बाद आपको उन डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट बनानी होगी जिनकी आपको लोन के लिए अप्लाई करते समय जरूरत पड़ती है. आप या तो बैंक को कॉल कर सकते हैं या उनकी वेबसाइट पर चेक करके जान सकते हैं कि आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता है. होम लोन के लिए अप्लाई करना आसान है. आप या तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

ऐसे करें अप्लाई
बैंकों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद आप अब होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. उसी बैंक में लोन के लिए अप्लाई करना जरूरी नहीं है, जहां के आप पहले से कस्टमर हैं. ऑफर के आधार पर आप अन्य बैंकों में जाकर लोन ले सकते हैं. एक बार जब आपका लोन एप्लिकेशन मंजूर हो जाता है, तो बैंक आपसे संपर्क करेगा और आपको लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए बैंक जाने के लिए कहेगा. आप सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ बैंक जाएं और लोन एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें. अपनी डिटेल, संपत्ति के विवरण और अमाउंट को ध्यान से देखें. यह भी देखें कि आपसे कितनी ब्याज दर ली जा रही है. ध्यान से सब कुछ समझने के बाद आप हस्ताक्षर कर सकते हैं.

चेक करें प्रॉपर्टी रजिस्ट्री
इसके बाद आप स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके लोन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. जब तक आप लोन पूरी तरह से चुका नहीं देते तब तक बैंक मूल रजिस्ट्री पेपर रखेगा. बार-बार देरी किए बिना अपनी ईएमआई का समय पर भुगतान करना और लोन डिफॉल्ट से बचने की सलाह दी जाती है. यदि आप अपना होम लोन चुकाने में विफल रहते हैं तो बैंक संपत्ति की नीलामी कर सकते हैं और बकाया राशि की वसूली कर सकते हैं. एक बार जब आप अपना लोन पूरी तरह से चुका देते हैं, तो आप बैंक जा सकते हैं और अपने मूल संपत्ति के कागजात वापस प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Indian Economy: संजीव सान्याल ने कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच भारत 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा

Soap Prices Cut: त्योहारी सीजन में FMCG कंपनियों ने साबुनों के दाम घटाए, इतने सस्ते होंगे आपके पसंदीदा साबुन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget