एक्सप्लोरर

Car Insurance: लोक-लुभावने ऑफर कहीं काट न दें आपकी जेब, ये ट्रिक करें फॉलो करें और कार इंश्योरेंस पर बचाएं भारी पैसे

Car Insurance के प्रीमियम के तौर पर हम एक बड़ी रकम का भुगतान करते हैं. हालांकि, अब बाजार में ऐसे कुछ ऐसे विकल्‍प उपलब्‍ध हैं जिनकी मदद से आप कार इंश्‍योरेंस प्रीमियम में भारी बचत कर सकते हैं.

Car Insurance Add-Ons: अपनी और अपने कार की सुरक्षा के लिए कार इंश्योरेंस लेना जरूरी है. कार इंश्योरेंस स्टैंडर्डाइज्ड प्लान्स के रूप में आते हैं. इसलिए, एक कार चलाने वाले की ड्राइविंग की जरूरतें और आदतें कार इंश्‍योरेंस के प्रीमियम के मामले में अलग-अलग हो सकती हैं. कई व्यक्ति ऐसे होते है जो अपनी कार होने के बावजूद कैब से ट्रैवल करते हैं. अब आपकी कार भले ही साल में केवल एक बार सड़क पर उतरती हो लेकिन आपको कार इंश्‍योरेंस के भारी-भरकम प्रीमियम का भुगतान तो करना ही होता है.  इसलिए कार इंश्योरेंस खरीदने से पहले उसके प्रीमियम और सुविधाओं का वैल्‍यूएशन करना बहुत जरूरी है. 

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम में मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल्‍स के हेड अश्विनी दुबे कहते हैं कि पिछले कुछ सालों में मोटर इंश्योरेंस ज्यादा कस्टमर-फ्रेंडली बन गया है. अब, कार मालिकों के पास अपने उपयोग के आधार पर अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने का विकल्प होता है. यह ऐड ऑन्स पॉलिसीधारकों को कई तरह का फायदा भी कराते हैं. पेज एज यू ड्राइव (Pay As You Drive), पे हाउ यू ड्राइव और फैमिली फ्लोटर प्लान जैसे एड ऑन (Add-Ons) को चुनकर आप अपने कार इंश्योरेंस प्रीमियम पर बचत कर सकते है. 

पेज एज यू ड्राइव (Pay As You Drive)

पे एज यू ड्राइव मॉडल कार इंश्योरेंस लेने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्‍प है. कार रखने वाले लोगों को इसे खरीदने पर विचार जरूर करना चाहिए. PAYD यानी पे एज यू ड्राइव को बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा 2020 में महामारी के दौरान एक रेगुलेटरी सैंडबॉक्स पॉलिसी के रूप में लॉन्च किया गया था. PAYD को रेगुलेटरी बॉडी द्वारा एक ऐड-ऑन के रूप में बाजार में लॉन्च किया गया था ताकि उपभोक्ताओं को प्रीमियम पर बचत करने में मदद मिल सके. इस ऐड ऑन के अंतर्गत ट्रैकिंग डिवाइस या मोबाइल ऐप के साथ, किलोमीटर में तय की गई दूरी को ट्रैक करने के बाद प्रीमियम का आधार बनाना संभव है. 

पे हाउ यू ड्राइव (Pay How You Drive)

IRDAI द्वारा लॉन्च किया गया पे हाउ-यू-ड्राइव मॉडल वाहन मालिक की ड्राइविंग की आदतों और प्रोफाइल को ट्रैक करता है. जिसके आधार पर अच्छी ड्राइविंग के लिए प्रीमियम पर डिस्काउंट के साथ-साथ रिवार्ड भी मिलता है. ये ऐड-ऑन सड़क सुरक्षा को बनाए रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद ऐड ऑन है. इस ऐड ऑन के तहत कोई भी कार ड्राइवर (सेल्‍फ ड्राइविंग कार के मामले में) जो नियमों का पालन करता है और सावधानी से ड्राइव करता है उसे तुलनात्‍मक रूप से कम प्रीमियम का भुगतान करना होगा.

फैमिली-फ्लोटर पॉलिसी

कई परिवारों में प्रत्येक सदस्य के पास अपनी एक अलग कार होती है और परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय करते समय सभी सदस्य एक साथ एक ही कार में सफर करते है. ऐसे में लोग एक बड़ी कार में सफर करना ज्यादा पसंद करते है. साथ ही, अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटी कार का इस्तेमाल करते है. इस मामले में पूरे साल मानक प्रीमियम का भुगतान करने की जगह आपको एक फैमिली फ्लोटर प्लान का विकल्प चुनना चाहिए. इस ऐड ऑन के तहत आपके सभी वाहनों को एक सिंगल अम्ब्रेला प्लान के अंदर इंश्योरेंस प्राप्त होगा, साथ ही प्रीमियम भी अपने आप कम हो जाएगा.

डिडक्टिबल्स पर विचार करें

डिडक्टिबल्स आउट-ऑफ-पॉकेट लागत हैं जो बीमाधारक क्लेम के समय वहन करते हैं. डिडक्टिबल्स चुनते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि अगर आप डिडक्टिबल्स को शून्य के रूप में रखते हैं, तो आपको पूरी क्लेम राशि बिना जेब से भुगतान किए प्राप्त होगी, लेकिन आपको ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना होगा. हालांकि,  ध्यान देने वाली बात यह है कि 1000 रुपये अनिवार्य डिडक्टिबल्स है, भले ही आप वॉलेंट्री डिडक्टिबल्स को शून्य के रूप में चुनते हैं.

नो-क्लेम बोनस (No Claim Bonus)

इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसीधारक को उनकी कार की सही देखभाल के लिए नो-क्लेम बोनस, या एनसीबी (NCB) देती है. ये कार इंश्योरेंस के प्रीमियम को कम करने का सबसे उचित विकल्प है. इसके अंतर्गत प्रत्येक नो क्लेम ईयर के लिए, बीमाधारक इंश्योरेंस खरीदने या रिन्यू करने पर भारी डिस्काउंट या कम प्रीमियम देकर बचत कर सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation News: अगर अब तेल और LPG की सप्लाई रुकी तो भारत पर क्या होगा असर? फिर उठाना पड़ेगा जोखिम!
अगर अब तेल और LPG की सप्लाई रुकी तो भारत पर क्या होगा असर? फिर उठाना पड़ेगा जोखिम!
Strait of Hormuz: ईरान के इस कदम से और बढ़ेगी महंगाई, हर साल $40 बिलियन कमाने का बना लिया प्लान, संकट में कई देश
ईरान के इस कदम से और बढ़ेगी महंगाई, हर साल $40 बिलियन कमाने का बना लिया प्लान, संकट में कई देश
Mango Export: हवाई जहाज छोड़ समुद्र से विदेश भेजे जा रहे आम, इस ट्रिक से कैसे मालामाल होंगे किसान?
Mango Export: हवाई जहाज छोड़ समुद्र से विदेश भेजे जा रहे आम, इस ट्रिक से कैसे मालामाल होंगे किसान?
देश में इस खदान से हर साल निकलेगा 400 किलो सोना, 2 टन गोल्ड भी उगलेगी ये माइन, याद आया KGF
देश में इस खदान से हर साल निकलेगा 400 किलो सोना, 2 टन गोल्ड भी उगलेगी ये माइन, याद आया KGF

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget