एक्सप्लोरर

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एथेनॉल के दाम बढ़ाने पर फैसला मुमकिन, शुगर स्टॉक्स हुए गुलजार

Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट की पीएम आवास पर बैठक जारी है और आज बी-हैवी मोलासेस से बने एथेनॉल में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है.

Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट की पीएम आवास पर बैठक जारी है और सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि कैबिनेट आज एथेनॉल के दाम बढ़ाने पर फैसला ले सकती है. बी-हैवी मोलासेस से बने एथेनॉल में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी संभव है. गन्ने के जूस से बने एथनॉल के दाम मे 1.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी संभव है.

B हैवी मोलासेज से बने एथेनॉल के दाम करीब 2 रुपये बढ़ाने की उम्मीद

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि B हैवी मोलासेज के दाम 60.73 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 62.55 रुपये प्रति लीटर किए जा सकते हैं. इसके अलावा केन जूस के दाम में 1.31 रुपये की बढ़ोतरी मुमकिन तौर पर आ सकती है. इसके तहत केन जूस के दाम 65.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 66.92 रुपये प्रति लीटर किए जा सकते हैं. इस फैसले की उम्मीद से शुगर कंपनियों के स्टॉक में अच्छी तेजी देखी जा रही और आज शेयर बाजार में भी शुगर स्टॉक अच्छी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 20 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य

साल 2025-26 तक पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ाकर 20 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है जो फिलहाल 15.83 फीसदी पर है. सूत्रों के मुताबिक ही खबर मिली है कि हर एक लीटर पर 6 रुपये 87 पैसे के इंसेंटिव को रेगुलराइज किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कह चुके हैं कि अगले 2 साल में पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ाकर पूरे 20 फीसदी कर दिया जाएगा. 

सरकार का लंबी अवधि का टार्गेट ये है

एथेनॉल के दाम बढ़ाने के जरिए सरकार का लक्ष्य है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा दिया जा सके जो फिलहाल 16 फीसदी के पास है. इसके अलावा सरकार का टार्गेट है कि आयातित ईंधन पर देश की निर्भरता को कम किया जा सके. ध्यान रहे कि एथेनॉल को शुगरकेन जूस (गन्ने का रस) और मोलासिस को मिलाकर बनाया जाता है. एथेनॉल ब्लेंडिंग के जरिए वायु प्रदूषण करने में भी मदद मिलती है और इसके जरिए आयात बिल को भी कम करने में सहायता मिलेगी.

किन शुगर स्टॉक्स में तेजी

इस खबर के दम पर धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड (5.63 परसेंट ऊपर), मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड (5.42 परसेंट ऊपर), द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (5.16 परसेंट ऊपर), उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड (4.97 परसेंट ऊपर), दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड (4.73 परसेंट ऊपर), डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (4.67 परसेंट ऊपर), श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड (4.10 परसेंट ऊपर), राणा शुगर्स लिमिटेड (3.97 परसेंट ऊपर), बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (3.87 परसेंट ऊपर), मवाना शुगर्स लिमिटेड (3.84 परसेंट ऊपर), त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (2.73 परसेंट ऊपर) और कई दूसरी शुगर कंपनियों के स्टॉक्स में उछाल देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Luxury Homes: Delhi-NCR के अपर मिडिल क्लास को चाहिए महलों का एहसास, 4 करोड़ से महंगे घरों की सेल में जोरदार उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget