एक्सप्लोरर

Budget 2024: सुरक्षित होगी यात्रा, हर किसी को मिलेगा टिकट! रेल बजट की इन बातों पर सबकी निगाहें

Union Budget 2024: अगले सप्ताह पेश होने जा रहे पूर्ण बजट से रेल यात्रियों को बड़ी उम्मीदें लगी हुई हैं. उन्हें रेल यात्रा को सुरक्षित बनाए जाने और नई ट्रेनें शुरू किए जाने की उम्मीद है...

भारतीय रेल देश में सार्वजनिक परिवहन का सबसे बड़ा माध्यम है. हर रोज लाखों लोग ट्रेनों के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर और घर से ऑफिस का सफर तय करते हैं. ऐसे लोग कम ही होंगे, जिन्हें अपने जीवन में ट्रेनों से वास्ता न पड़ता हो. यही कारण है ट्रेन से जुड़े मसले अधिकांश भारतीयों को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं. हालिया समय में ट्रेन से जुड़े दो मुद्दे मुखर होकर उभरे हैं. एक है रेल यात्रा की सुरक्षा और दूसरा वेटिंग टिकट की समस्या.

रेल पर मोदी सरकार का फोकस

अभी जब अगले सप्ताह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आने वाला है, रेल से जुड़े इन दो मुद्दों पर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं. इन उम्मीदों के जोर पकड़ने का एक कारण ये भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रेल को प्राथमिकता में रहने का लगातार दावा करती आई है. मोदी सरकार ने बीते दो कार्यकाल के दौरान रेलवे के सेक्टर में कई व्यापक बदलावों व सुधारों का सूत्रपात किया भी है. मसलन- नई व आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत करना, पटरियों का आधुनिकीकरण करना और रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण करना आदि.

क्षेत्रीय दलों की बढ़ी सरकार में भूमिका

मोदी सरकार बीते महीने आए चुनाव परिणाम में फिर से सत्ता में वापसी करने में सफल रही है. हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा को सीटों का नुकसान उठाना पड़ा और पार्टी अकले दम पर बहुमत जुटाने से दूर रह गई. इस बार सरकार बनाने के लिए भाजपा को जदयू और तेदेपा जैसी सहयोगी पार्टियों पर निर्भर रहना पड़ा है. भाजपा को लगे चुनावी झटके और केंद्र में करीब एक दशक के बाद क्षेत्रीय पार्टियों की महत्वपूर्ण हुई भूमिका से भी रेल बजट की प्रासंगिकता इस बार बढ़ी हुई है.

अगले सप्ताह आ रहा है पूर्ण बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले सप्ताह बजट पेश करने जा रही हैं. आगामी बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा. इससे पहले फरवरी में जो बजट आया था, वह अंतरिम बजट था. चुनावी साल होने के चलते फरवरी में वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट आया था. अब सरकार का गठन होने के बाद इस महीने वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट आने वाला है. संसद का सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है. उसके अगले दिन 23 जुलाई को संसद में बजट पेश किया जाएगा.

रेल बजट से लोगों को ये उम्मीदें

लोगों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस बजट में नई ट्रेनों का ऐलान कर सकती है. दरअसल ट्रेन यात्रियों के सामने टिकट की समस्या सालों से खड़ी है और उसका कोई समाधान नहीं निकल रहा है. कई रूट पर महीनों बाद की टिकटें पहले ही बुक हो जाती हैं. ऐसे में रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नई ट्रेनें शुरू कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है. हाल-फिलहाल में हुई कई रेल दुर्घटनाओं ने रेल सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा किया है. बजट में रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के उपायों का भी ऐलान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बस दो सप्ताह और, फिर इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए देना होगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget