एक्सप्लोरर

वित्त वर्ष 2019-20 का बजटः सरकार ने कृषि मंत्रालय के लिए आवंटन 78% तक बढ़ाया

वित्त मंत्री ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए बजटीय आवंटन को 78 फीसदी बढ़ाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

नई दिल्लीः कल वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस गांव-गरीब और किसानों पर है. इसी को आधार बनाकर इस बार के बजट में कृषि सेक्टर के लिए बजट बढ़ा दिया गया है.

कृषि का बजटीय आवंटन 78 फीसदी बढ़ा केंद्र ने चालू वित्त वर्ष में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए आवंटन को 78 फीसदी बढ़ाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये कर दिया है. इसमें से 75,000 करोड़ रुपये की राशि सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-किसान योजना के लिए आबंटित की गयी है. सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के संशोधित बजट अनुमान में इसके लिए 77,752 करोड़ रुपये का आवंटन किया था.

आम चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत की गयी थी. इस योजना का लक्ष्य देश के 12.6 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये देना है.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवंटन बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये हुआ इसके अलावा सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवंटन को बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये करने का भी फैसला किया है. वित्त वर्ष 2018-19 के संशोधित अनुमान के मुताबिक इस योजना के लिए 12,975.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था. करीब 5.61 करोड़ किसानों को इस योजना का फायदा मिल रहा है.

कृषि बजट के तहत किए गए अन्य आवंटन

  • चालू वित्त वर्ष के बजट में सरकार ने छोटी अवधि के फसल लोन पर ब्याज सहायता के लिए 18,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. वित्त वर्ष 2018-19 के संशोधित बजट अनुमान में इसके लिए 14,987 करोड़ रुपये की राशि आबंटित की गयी थी.
  • कृषि उत्पादों की कीमतों में कमी की स्थिति में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए आवंटन को बढ़ाकर 3,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
  • इसी तरह, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम-आशा) के लिए आवंटन को बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है.
  • हालांकि, कृषि के मशीनीकरण के लिए बजट आवंटन में बहुत अधिक बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. सरकार के इस वित्त वर्ष में इस मद में 600 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान है.
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के लिए सरकार ने बजट आवंटन को बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष में 3,500 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है. इससे पहले के वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान में यह आंकड़ा 2,954.69 करोड़ रुपया था.
  • हरित क्रांति के तहत 18 केंद्रीय योजनाओं को लागू करने के लिए बजट आवंटन को बढ़ाकर 12,560 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य, कृषि क्षेत्र के विकास पर बड़ा निवेश करेगी सरकार बजट 2019-20 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाते में होगी 17 फीसदी की बढ़ोतरी बजट 2019-20: शिक्षा क्षेत्र को सौगात, बजट 13 प्रतिशत बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget