एक्सप्लोरर

Budget 2025 Halwa Ceremony: हलवा सेरेमनी वाले हलवे में क्या-क्या डाला जाता है, क्यों बजट से पहले इसे बनाया जाता है, यहां जानिए हर सवाल का जवाब

Halwa Ceremony: भारत में बजट निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत हलवा सेरेमनी से होती है, जो वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक परंपरा है. इसमें विशेष हलवा पकाकर कर्मचारियों में बांटा जाता है.

Budget 2025 Halwa Ceremony: शुक्रवार की शाम को हलवा सेरेमनी के साथ ही देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उम्मीदों के बजट 2025 की पोथी के तैयार होने के संकेत दे दिए हैं. अब 1 फरवरी 2025 को देश की जनता जानेगी कि मौजूदा सरकार के पिटारे में उनके लिए क्या-क्या है. खैर, चलिए, आज हम आपको बजट से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी के बारे में बताते हैं. दरअसल, भारत में बजट निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत एक विशेष और पारंपरिक समारोह, जिसे "हलवा सेरेमनी" कहा जाता है, से होती है. यह समारोह न केवल एक सांस्कृतिक परंपरा है, बल्कि वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों के समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है.

क्या होती है हलवा सेरेमनी

हलवा सेरेमनी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा बजट निर्माण प्रक्रिया के आरंभ के प्रतीक के रूप में आयोजित की जाती है. बजट पेश करने से कुछ दिन पहले आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम एक विशेष हलवे को पकाने और इसे मंत्रालय के कर्मचारियों में वितरित करने के लिए प्रसिद्ध है. इस कार्यक्रम के बाद बजट तैयार करने में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी "लॉक-इन" अवधि में प्रवेश करते हैं, जहां उन्हें बाहरी संपर्क से अलग रखा जाता है.

कैसे बनता है हलवा

इस समारोह के लिए हलवा मंत्रालय के रसोई घर में पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. इसमें मुख्य रूप से सूजी, घी, चीनी, और मेवों का उपयोग किया जाता है. इसे एक बड़े भगौने में पकाया जाता है और इसके पकने की प्रक्रिया में वित्त मंत्री खुद उपस्थित रहते हैं.

कौन बनाता है और कौन खाता है

हलवा सेरेमनी में वित्त मंत्रालय के रसोइये इस मिठाई को तैयार करते हैं। इसे मंत्रालय के कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य स्टाफ के बीच वितरित किया जाता है. वित्त मंत्री स्वयं इसे कर्मचारियों को परोसते हैं, जो इस आयोजन को और अधिक खास बना देता है.

ये भी पढ़े: देश का वो वित्त मंत्री जिसे बजट पेश करने का मौका ही नहीं मिला, जवाहरलाल नेहरू सरकार में था बड़ा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
भारत का पाकिस्तान को न्यौता, एससीओ कल्चरल समिट में शामिल होने का भेजा निमंत्रण
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget