एक्सप्लोरर

Budget 2024: फिर अटक गया प्लान? इस बार भी बजट में सरकारी बैंकों के निजीकरण पर नहीं हुआ कोई ऐलान

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो साल पहले बजट पेश करते हुए कहा था कि सरकार दो बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बेचना चाहती है...

दो सरकारी बैंकों के निजीकरण की योजना संभवत: फिर से टल गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश किया, लेकिन उन्होंने बैंकों के निजीकरण की सरकार की योजना पर कोई जानकारी नहीं दी. सरकार ने 3 साल पहले बजट में इस योजना को सार्वजनिक किया था, लेकिन उसके बाद से योजना टलती जा रही है.

इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार की योजना अब सरकारी बैंकों का आपस में विलय करने की नहीं है. सरकार वित्त वर्ष 2024-25 में सरकारी बैंकों के विलय की योजना पर आगे नहीं बढ़ना चाहती है, लेकिन सरकारी बैंकों के निजीकरण की योजना पर काम चल रहा है. सरकार लंबे समय से आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने का प्रयास कर रही है. हालांकि बजट में इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया.

आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी

आईडीबीआई बैंक में सरकार की 45 फीसदी हिस्सेदारी है. उसके अलावा 49.24 फीसदी हिस्सेदारी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के पास है. सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी और एलआईसी की मिलाकर 60.7 फीसदी हिस्सेदारी को बेचना चाहती है.

वित्त मंत्री ने दो साल पहले बताई थी योजना

सरकार की योजना आईडीबीआई बैंक के अलावा दो सरकारी बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी को प्राइवेट बनाने की है. इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए सरकार की योजना बताई थी. उन्होंने कहा था कि सरकार दो बैंकों और 1 बीमा कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है. नीति आयोग भी कुछ सरकारी बैंकों के निजीकरण की पैरवी करते आया है.

7 साल पहले हुआ सरकारी बैंकों का विलय

सरकारी बैंकों के काम-काज को दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से करीब 7 साल पहले सरकार ने उनके मर्जर की योजना पेश की थी. मर्जर के बाद देश में सरकारी बैंकों की संख्या 27 से कम होकर 12 रह गई है. सरकार ने उस समय बताया था कि उसकी योजना वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और साइज में बड़े सरकारी बैंक तैयार करने की है.

इन सरकारी बैंकों का हुआ था विलय

मर्जर के बाद एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक बना हुआ है. उसके बाद दूसरा नंबर पंजाब नेशनल बैंक का है, जिसमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय किया गया है. उसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक व विजया बैंक का, इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक व कॉरपोरेशन बैंक का और केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय किया गया था. विलय से सरकारी बैंकों की दक्षता बेहतर करने में मदद मिली है.

ये भी पढ़ें: सस्ता होगा सोना, चांदी के भाव में भी आएगी कमी, मोदी सरकार ने बजट में घटाया ये टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget