एक्सप्लोरर

बजट से पहले शेयर मार्केट में करना चाहते हैं निवेश, तो यहां जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

बजट आने से पहले आप अगर शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो यहां जानिए आपको किन-किन बातों का रखना चाहिए खास खयाल.

नई दिल्ली: 5 जुलाई को आने वाले बजट से पहले आर्थिक मोर्चे पर देश भर में सुगबुगाहट तेज हो गई है. शेयर मार्केट के खिलाड़ियों में लगातार इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई है कि बजट में उनके लिए कुछ खास होगा. इस बार बजट से उम्मीदें इसलिए भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि कुछ वक्त पहले पीएम मोदी ने देश को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की बात कही थी. अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं इसके लिए आपको किन- किन बातों को ध्यान रखने की जरूरत है.

शेयर बाजार में निवेश करना साधारण है, लेकिन आसान नहीं

शेयर बाजार में निवेश करना तो साधारण है, लेकिन ये आसान कतई नहीं है. इसके लिए जुनून, धैर्य और अनुशासन की आवश्यकता होती है. इसके साथ ही बाजार की समझ और रिसर्च की भी जरूरत होती है. शेयर बाजार में सफलता के लिए कोई निश्चित-शॉर्ट कट फॉर्मूला नहीं है, लेकिन कुछ व्यापक दिशा-निर्देश हैं, जिनका अगर समझदारी से पालन किया जाए, तो अच्छा लाभ हासिल किया जा सकता है.

शेयर मार्केट में निवेश करते वक्त किसी भी कंपनी के भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण जरूर करना चाहिए. इस तरह से आप बाजार के रुख को आसानी से समझ सकते हैं, इससे आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है.

शेयर मार्केट में निवेश करते वक्त भेड़चाल से बचें

शेयर खरीदने या बेचने के निर्णय के मामले में कभी भी दोस्तों या फिर रिश्तेदारों पर आश्रित होने से बचना चाहिए. इस तरह की भेड़चाल में चलने से बड़ा नुकसान हो सकता है. किसी भी विशेष स्टॉक में सिर्फ इसलिए निवेश नहीं करना चाहिए क्योंकि आपके आसपास के लोग भी इसमें निवेश कर रहे हैं. इससे आपको बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है.

हमेशा व्यवस्थित रूप से और धैर्य के साथ निवेश करना बुद्धिमानी है, क्योंकि शेयर बाजार हमेशा अस्थिर होता है. शेयर मार्केट में निवेश करने को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि धैर्य और अनुशासित दृष्टिकोण से सही निर्णय लिया जा सकता है, किसी भी फर्म में निवेश करने से पहले एक दीर्घकालिक तस्वीर के बारे में सोचना चाहिए.

शेयर मार्केट में निवेश करते वक्त आपकी धारणाएं हमेशा वास्तविकता के निकट होनी चाहिए. शेयर मार्केट में हमेशा निवेशक के धैर्य की परीक्षा होती है. कोई भी संपत्ति या निवेश बहुत लंबे वक्त तक हाई रिटर्न नहीं दे सकता है. शेयर बाजार इंवेस्टर्स को सही समय पर प्रवेश करने और बाहर निकलने का मौका देता है बशर्ते निवेशक इसे समझ सकें.

मुंबई: मलाड में दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत, कई और लोगों के दबे होने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget