एक्सप्लोरर

VRS: इस सरकारी कंपनी में वीआरएस की आहट! लगभग 19 हजार कर्मचारियों की नौकरियां होंगी दांव पर

VRS In Government Company: देश की ये नामचीन सरकारी कंपनी अब एक बार फिर से कर्मचारियों की संख्या को घटाने पर विचार कर रही है और इसके लिए वीआरएस स्कीम लाने पर गंभीर है.

VRS: देश के दूरसंचार विभाग के तहत आने वाली कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में फिर से वीआरएस यानी वॉलेंटरी रिटायरमेंट सर्विस की आहट सुनाई दे रही है. अगर ऐसा होता है तो ये दूसरा मौका होगा जब कंपनी में वीआरएस के जरिए कर्मचारियों को कम किया जाएगा. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (DoT) की तरफ से इस वीआरएस के प्रस्ताव को बढ़ाने का फैसला किया गया है, ऐसा पता चला है.

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस खबर का पता चला है. इसमें एक बताया गया है कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल अपनी कुल वर्कफोर्स का 35 फीसदी कम करने जा रही है. इसके तहत कंपनी के कुल 18,000 से 19,000 एंप्लाइज को कम किया जा सकता है जिससे कंपनी की बैलेंसशीट को मजबूत किया जा सके. सरकारी अधिकारी ने ये भी बताया है कि बीएसएनएल को इस वीआरएस की प्रक्रिया पूरी करने के लिए और इस योजना को अमली जामा पहुंचाने के लिए वित्त मंत्रालय से 15,000 करोड़ रुपये की दरकार है. 

कंपनी कर्मचारियों पर होने वाला खर्च घटाने की फिराक में

इस समय बीएसएनएल की तरफ से अपने एंप्लाइज की सैलरी देने के लिए कुल 7500 करोड़ रुपये का खर्च किया जा रहा है और ये कुल राजस्व का 38 फीसदी है. कंपनी इस रकम को घटाकर 5000 करोड़ रुपये के कुल खर्च पर लाना चाहती है. दरअसल कंपनी अपने स्टाफ को कम करने के लिए कम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री के सामने प्रस्ताव रखने वाली है जिसे वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट के अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा.

कंपनी ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान

कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने हालांकि ऐसा बताया है कि बीएसएनएल के वीआरएस प्लान पर फिलहाल आंतरिक चर्चा चल रही है और कोई ठोस फैसला अभी लिया नहीं गया है. इस बारे में कंपनी से पूछे गए सवालों का फिलहाल बीएसएनएल की ओर से कोई आधिकारिक जवाब दिया गया है. हालांकि ये भी खबर है कि बीते सोमवार को बीएसएनएल के बोर्ड ने अपने कर्मचारियों के वेतन बिल को कम करने के लिए वीआरएस प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है. 

कंपनी का राजस्व और कर्मचारियों की संख्या जानें

वित्त वर्ष 2024 में बीएसएनएल का रेवेन्यू 21,302 करोड़ रुपये पर था जो कि इसके पिछले साल के रेवेन्यू के मुकाबले थोड़ा बेहतर नजर आता है. इस कंपनी के कर्मचारियों की बात करें तो बीएसएनएल में 30,000 से ज्यादा नॉन-एग्जीक्यूटिव्स हैं और 25,000 एक्जीक्यूटिव हैं.

ये भी पढ़ें

IPO: दो दिनों में ही 23.74 गुना सब्सक्राइब्ड हुए अन्या पॉलीटेक के शेयर, आईपीओ कर देगा मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC Meeting 2026 Live: बस चंद मिनट और... रेपो रेट पर फैसले का जल्द ऐलान करेंगे RBI गवर्नर
LIVE: बस चंद मिनट और... रेपो रेट पर फैसले का जल्द ऐलान करेंगे RBI गवर्नर
Stock Market Today: रेपो रेट पर फैसला आने से पहले चमका शेयर बाजार, 74000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
रेपो रेट पर फैसला आने से पहले चमका शेयर बाजार, 74000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
Gold-Silver Price Today: आज सोने- चांदी का क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव
Gold-Silver Price Today: आज सोने- चांदी का क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव
LPG Rate Today: आज आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? घरेलू और कमर्शियल दोनों के चेक करें रेट
आज आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? घरेलू और कमर्शियल दोनों के चेक करें रेट

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
AI Next Big Technology: भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
Embed widget