एक्सप्लोरर

BSE T+0 Settlement: गुरुवार से T+0 सेटलमेंट साइकिल शुरू, BSE ने ट्रेड के लिए उपलब्ध 25 शेयरों की जारी की सूची

BSE Update: T+0 ट्रेड सेटलमेंट की शुरुआत गुरुवार से हो रही है तो बीएसई ने ट्रेड के लिए उपलब्ध 25 शेयरों की लिस्ट जारी की है.

BSE T+0 Settlement: वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी कारोबारी सत्र यानि गुरुवार 28 मार्च 2024 को भारतीय शेयर बाजार में इतिहास रचने जा रहा है. 28 मार्च से भारतीय शेयर बाजार में  T+0 ट्रेड सेटलमेंट की शुरुआत हो रही है. स्टॉक एक्सचेंजों ने उन 25 शेयरों के नामों की घोषणा कर दी है जो T+0 ट्रेड सेटलमेंट के लिए उपलब्ध होंगे. 

इन 25 शेयरों में T+0 ट्रेड सेटलमेंट

बीएसई ने जिन 25 शेयरों के नामों की सूची जारी की है उसमें अंबुजा सीमेंट, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, सिप्ला, एसबीआई, वेदांता, अशोक लीलैंड, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरलासॉफ्ट, कोफोर्ज, डिविज लैबरोटरीज, हिंडाल्को, इंडियन होटल्स, जेएसडब्ल्यु स्टील, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, एलटीआईमाइंडट्री, एमआरएफ, नेस्ले इंडिया, एनएमडीसी, ओएनजीसी, पेट्रोनेट एलएनजी, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनलस, टाटा कम्यूनिकेशंस, ट्रेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल है.   

ट्रेड वाले दिन ही होगा सेटलमेंट 

शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी (Securities and Exchange Board of India) फिलहाल वैकल्पिक बेसिस पर T+0 ट्रेड सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत करने जा रहा है. शुरुआती दौर में कुछ ही ब्रोकरों के जरिए 25 शेयरों में T+0 ट्रेड सेटलमेंट को पूरा किया जाएगा. सभी निवेशक T+0 ट्रेड सेटलमेंट में हिस्सा ले सकेंगे और इस ट्रेड की टाइमिंग सुबह 9.30 से लेकर 1.30 बजे तक के ट्रेड के लिए वैलिड रहेगी. T+0 ट्रेड सेटलमेंट के शउरू होने के बाद शेयरों के ट्रांसफर से लेकर फंड की क्रेडिट ट्रेड वाले दिन ही पूरा कर लिया जाएगा. निवेशकों को अगले ट्रेडिंग सत्र का इंतजार नहीं करना होगा. सेबी के मुताबिक सेटलमेंट साइकिल को छोटा रखने से कॉस्ट और समय की बचत होगी. निवेशकों को लगने वाले चार्चेज में पारदर्शिता आएगी. 

चार्जेज में नहीं होगा कोई बदलाव

बीएसई के मुताबिक T+0 ट्रेड सेटलमेंट के बीटा वर्जन के शुरू होने के बाद ट्रांजैक्शन चार्ज, सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स और रेग्यूलेटरी टर्नओवर फीस वहीं लगेगा जो T+1 ट्रेड सेटलमेंट पर लगता आया है.  T+0 ट्रेड सेटलमेंट साइकिल की शुरुआत को इंस्टैंट सेटलमेंट (Instant Settlement) को अपनाने की दिशा में बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Reliance Share: गोल्डमैन सैक्स ने निवेशकों की दी रिलायंस के शेयर खरीदने की सलाह, 54% तक आ सकता है स्टॉक में उछाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
15 अगस्त के दिन कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी की नई रेट लिस्ट
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy
पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget